About: http://data.cimple.eu/claim-review/9bbe67bf3ef3b9199da69ad05443812b3098c9f538e42b7ec7d9c368     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • सोशल मीडिया में 54 सेकंड का एक वीडियो, जिसमें नाले से एक मगरमच्छ को बचाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को मुंबई के दादर नगर का बताकर साझा किया जा रहा है। #Crocodile found in a gutter in Dadar #India ! #MumbaiRains #CrocodileHunter @WWFINDIA @RobertIrwin pic.twitter.com/kyzPf5B6Ia — Ravi Karan Malhotra 🕉️ 🇮🇳 (@BeingRKM) July 29, 2019 ट्विटर के अलावा, इस वीडियो को कई उपयोगकर्ता अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर भी साझा कर रहे हैं। रत्नागिरी का वीडियो, मुंबई का नहीं ऑल्ट न्यूज ने पाया कि यह घटना मराठी मीडिया में प्रकाशित की गई है, जिसमें बताया गया है कि चिपलुन में मगरमच्छ को पाया गया था और बाद में बचाया गया था। चिपळूण: पुराच्या पाण्यातून गटारात आलेली मगर विभागाच्या कर्मचाऱ्यांनी पिंजऱ्यात जेरबंद केली. चिपळूण: दादर मोहल्ला परिसरात पुराच्या पाण्यातून गटारात आलेली मगर विभागाच्या कर्मचाऱ्यांनी पिंजऱ्यात जेरबंद केली. (कालची घटना) #chiplun #crocodile Posted by Maharashtra Times on Sunday, 28 July 2019 ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि वीडियो वास्तव में महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून का है ना कि दावे के मुताबिक मुंबई का। हमने रत्नागिरी के प्रभागीय वन अधिकारी विजयराज सुर्वे से बात की, जिन्होंने पुष्टि की कि मगरमच्छ को चिपलुन में पकड़ा गया गया था। “चिपलुन में दादर नामक एक क्षेत्र है, शायद इसलिए स्थान के नाम पर भ्रम पैदा हुआ। 26 जुलाई को वन विभाग को सूचना मिली कि मगरमच्छ को एक नाले के अंदर देखा गया था”। चिपलुन मुंबई से 320 किलोमीटर दूर है। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि मगरमच्छ को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के नाले से पकड़ा गया था, ना कि मुंबई के दादर से। सत्ता को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता का कॉरपोरेट और राजनीति, दोनों के नियंत्रण से मुक्त होना बुनियादी ज़रूरत है. और ये तभी संभव है जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर ऑल्ट न्यूज़ को डोनेट करें. बैंक ट्रांसफ़र / चेक / DD के माध्यम से डोनेट करने सम्बंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें.
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software