About: http://data.cimple.eu/claim-review/9d9611ec5daf7a8ef673567aa375192885d412b70c8accb3c2d5005a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भाजपा नेता को जूते-चप्पल की माला पहनाने का पुराना वीडियो लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर वायरल जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता को जूते-चप्पल की माला पहनाने वाला वीडियो जनवरी 2018 का है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: May 13, 2024 at 06:05 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इसमें जनसपंर्क कर रहे भाजपा नेता को एक बुजुर्ग शख्स जूते-चप्पल की माला पहनाते हुए देखे जा सकते हैं। जिस तरह से यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है जैसे यह लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान का वाकया है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो छह साल से ज्यादा पुराना है। दरअसल, मध्य प्रदेश के धार में नगर परिषद के चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता के साथ यह वाकया हुआ था। इसका लोकसभा चुनाव 2024 से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Ramesh Bharti ने 12 मई को इलेक्शन 2024 का हैशटैग इस्तेमाल करते हुए वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया और लिखा, “हे_विश्वगुरु..ये क्या हो रहा है.? जूते चप्पल की माला से स्वागत…! ताऊ ने मौज कर दीं लेकिन आज देश में भाजपा के खिलाफ लोगो का आक्रोश है। और देश की जनता अब इनकी सरकार नही चाहती…!” एक्स यूजर Sandeep Chaudhary commentary (आर्काइव लिंक) ने भी वीडियो को शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो के बारे में हमने कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। एनडीटीवी की वेबसाइट पर 8 जनवरी 2018 को इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसमें वायरल वीडियो के कीफ्रेम को देखा जा सकता है। इसमें लिखा है कि मामला मध्य प्रदेश के धामनोद कस्बे का है। वहां भाजपा नेता को बुजुर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ा। धार जिले के धामनौद कस्बे में चल रहे निकाय चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार दिनेश शर्मा जनसपंर्क कर रहे थे। इस दौरान नाराज बुजर्ग ने उन्हें जूते-चप्पलों की माला पहना दी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 8 जनवरी 2018 को इस घटना से संबंधित खबर को एएनआई के यूट्यूब चैनल पर भी देखा जा सकता है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो छह साल से ज्यादा पुराना है। इससे पहले भी यह वीडियो अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज ने इस बारे में नईदुनिया डॉटकॉम के पत्रकार प्रशांत पांडेय से सपंर्क किया था। उन्होंने कहा था कि यह वीडियो 2018 में मध्य प्रदेश के धार में हुई घटना का है। भारतीय निर्वाचन आयोग की प्रेस रिलीज के अनुसार, लोकसभा चुनाव का मतदान सात चरणों में पूरा होगा। इसमें से चौथे चरण का मतदान चल रहा है। अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और मतगणना 4 जून को होगी। पुराना वीडियो शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वसई में रहने वाले यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। निष्कर्ष: जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेता को जूते-चप्पल की माला पहनाने वाला वीडियो जनवरी 2018 का है। इसका लोकसभा चुनाव 2024 से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : भाजपा नेता को एक बुजुर्ग ने जूते-चप्पल की माला पहनाई। - Claimed By : FB User- Ramesh Bharti - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software