About: http://data.cimple.eu/claim-review/9e458e1511c44528445a462920a27e4ca14fb768ed05360623dcff2b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शौचालय में फंसे कुत्ते और तेंदुए की यह घटना तीन साल पुरानी विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शौचालय में फंसे कुत्ते और तेंदुए की वायरल तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असल में वायरल तस्वीर चार साल पहले हुई एक घटना का है। जब कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्यम क्षेत्र के बिलिनेले गांव में कुत्ते का शिकार करते हुए तेंदुआ उसके साथ शौचालय में फंस गया था और बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। - By: Pragya Shukla - Published: Sep 4, 2024 at 01:58 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश के कई शहरों में आबादी वाली जगह पर तेंदुए के नजर आने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में तेंदुए के दिखाई देने की खबर सामने आई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर तेंदुए की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में तेंदुए और कुत्ते को एक ही जगह पर बैठे हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह कर्नाटक में हाल ही में हुई एक घटना की तस्वीर है, जहां तेंदुआ और कुत्ता साथ में शौचालय में फंस गए और तेंदुए ने कुत्ते पर हमला नहीं किया। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वायरल तस्वीर चार साल पहले हुई एक घटना का है। जब कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्यम के बिलिनेले गांव में कुत्ते का शिकार करते हुए तेंदुआ उसके साथ शौचालय में फंस गया था और बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर रामराजा बुंदेला ने 3 सितंबर 2024 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “यह घटना कर्नाटक, भारत के कोम्बारु संरक्षित क्षेत्र में हुई। चीता कुत्ते की पीछा कर रहा था, कुत्ता एक खिड़की के माध्यम से बाथरूम में घुस गया, बाथरूम को बाहर से बंद कर दिया गया था। चीता कुत्ते के पीछे घुसा और दोनों ही शौचालय में फंस गए; जब कुत्ता ने चीता को देखा, उसने घबराकर एक कोने में चुपचाप बैठ गया। वह चीख भी नहीं सका। हालांकि चीता भूखा था और कुत्ते का पीछा कर रहा था, लेकिन उसने उसे नहीं खाया। वह कुत्ते पर उछलकर भोजन कर सकता था, लेकिन दोनों जानवर लगभग बारह घंटे तक अलग-अलग कोनों में एक साथ रहे। इन बारह घंटों के दौरान, चीता भी शांत रहा। वन विभाग ने चीता पर ध्यान केंद्रित किया और उसे शांत करने वाले तीर के साथ पकड़ लिया। अब, सवाल यह है, चीता भूखा होने के बावजूद क्यों नहीं कुत्ते पर हमला किया, जबकि यह आसानी से संभव था? वन्यजीव अनुसंधानकर्ताओं ने इस सवाल का उत्तर दिया है: उनके अनुसार, जंगली जानवर अपनी स्वतंत्रता के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। जैसे ही उन्हें लगता है कि उनकी स्वतंत्रता को छीन लिया गया है, वे गहरे दर्द को महसूस कर सकते हैं, इसे भूख भूल जाते हैं। उनका प्राकृतिक भोजन करने का प्रेरणात्मक उत्साह कम होने लगता है। स्वतंत्रता और खुशी जुड़ी होती है। सोचने, काम करने और जीने की स्वतंत्रता है जैसे हम चाहें।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर न्यूज 18 की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 12 फरवरी 2021 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रह्मण्य क्षेत्र के बिलिनेले गांव में तेंदुआ एक आवारा कुत्ते का शिकार करते हुए एक फार्म हाउस के शौचालय में उसी के साथ फंस गया। फिर तेंदुआ बिना कुछ किए हुए वहीं पर बैठकर बाहर निकलने का इंतजार करता रहा। एबीपी न्यूज की वेबसाइट पर 5 फरवरी 2021 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, सुबह-सुबह जब एक महिला ने शौचालय की तरफ से आने वाली आवाजों को सुना तो वो वहां पर चेक करने के लिए पहुंची। उसने तेंदुए को देखकर तुरंत शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया और उन्होंने आकर दोनों को शौचालय से बाहर निकाला। यह रेस्क्यू कार्यक्रम कुल नौ घंटे तक चला। पड़ताल के दौरान हमें वायरल दावे से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट ईटीवी आंध्र प्रदेश के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो रिपोर्ट को 4 फरवरी 2021 को अपलोड किया गया था। वीडियो रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि किस तरह से कई घंटों तक कुत्ता और तेंदुआ एक साथ एक शौचालय में फंसे रहे। इस दौरान तेंदुए ने कुत्ते पर हमला नहीं किया। अधिक जानकारी के लिए हमने कर्नाटक के पत्रकार यासिर खान से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह तस्वीर करीब चार साल पहले हुए एक घटना की है। अंत में हमने फोटो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर ने प्रोफाइल पर खुद को मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि शौचालय में फंसे कुत्ते और तेंदुए की वायरल तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असल में वायरल तस्वीर चार साल पहले हुई एक घटना का है। जब कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुब्रमण्यम क्षेत्र के बिलिनेले गांव में कुत्ते का शिकार करते हुए तेंदुआ उसके साथ शौचालय में फंस गया था और बाहर निकलने का इंतजार कर रहा था। - Claim Review : कर्नाटक में हाल ही में तेंदुआ और कुत्ता साथ में शौचालय में फंस गए। - Claimed By : FB User Ramraja Bundela - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software