About: http://data.cimple.eu/claim-review/a0a3d12ee023db8a06de714922b0ce8cc1afd1d8c5d78d8aa78d36dc     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : कर्नाटक के जोग फॉल्स के वीडियो को फिर से भेड़ा घाट के नाम से किया गया वायरल वायरल वीडियो कर्नाटक के जोग फॉल्स का है। इसका मध्य प्रदेश के भेड़ा घाट से कोई संबंध नहीं है। - By: Ashish Maharishi - Published: Jul 24, 2022 at 02:05 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक बार फिर से 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कई सारे झरने को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो का मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट का बताकर वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। यह भ्रामक साबित हुआ। दरअसल वायरल वीडियो कर्नाटक के जोग फॉल्स का है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर बसंत श्रीवास्तव ने 24 जुलाई को ‘एक कदम हिन्दु राष्ट्र की ओर’ नाम के एक ग्रुप में वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा : ‘भेड़ाघाट, जबलपुर, म प्र।। मां नर्मदा के दर्शन कीजिये उनके इस जल – प्रपात के अद्वितीय रुप में। माता नर्मदा की जय, माता प्रकृति की जय।। साष्टांग प्रणाम।’ वायरल पोस्ट के दावे को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहाँ देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने एक बार पहले भी इस वीडियो की जांच की थी। सबसे पहले वायरल वीडियो के इनविड टूल के माध्यम से कई कीफ्रेम्स निकाले गए। फिर इन्हें गूगल रिवर्स इमेज सर्च टूल में अपलोड करके सर्च किया गया। वायरल वीडियो हमें कई वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर मिला। नवभारत टाइम्स ने 6 जुलाई 2020 को इसी वीडियो को अपलोड करके हुए इसे कर्नाटक का जोग फॉल्स बताया। यह वीडियो यहां देखा जा सकता है। यूट्यूब पर भी जोग फॉल्स के कई वीडियो मिले। यहां भी इसे कर्नाटक का जोग फॉल्स ही बताया गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट के वीडियो को खोजना शुरू किया गया। मध्य प्रदेश टूरिज्म के यूट्यूब चैनल पर हमें एक वीडियो मिला। इसमें भेड़ा घाट के बारे में विस्तार से बताया गया, लेकिन भेड़ा घाट और वायरल वीडियो में हमें कई अंतर नजर आया। भेड़ा घाट के वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। पिछली पड़ताल के दौरान मध्य प्रदेश टूरिज्म के क्षेत्रीय प्रबंधक एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि वायरल वीडियो के जरिए यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह भेड़ाघाट का विहंगम दृश्य है। हमारे यहां संगमरमर वादियों के बीच से नर्मदा नदी गुजरती हुई भेड़ाघाट में धुआंधार जलप्रपात बनाती है। ज्यादा जानकारी के लिए विश्वास न्यूज ने टूरिज्म सेक्टर से जुड़े अमिताभ शर्मा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो भेड़ा घाट का नहीं है। पड़ताल के अंत में कर्नाटक के वीडियो को मध्य प्रदेश का बताकर वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। फेसबुक यूजर बसंत श्रीवास्तव के 180 फ्रेंड हैं। निष्कर्ष: वायरल वीडियो कर्नाटक के जोग फॉल्स का है। इसका मध्य प्रदेश के भेड़ा घाट से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : भेड़ा घाट का वीडियो - Claimed By : फेसबुक यूजर बसंत श्रीवास्तव - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software