About: http://data.cimple.eu/claim-review/a9247054cff5442e11554fbf42a2bc5dce6555b23045fb43fbe10529     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गुजरात बाढ़ में बह कर आए मगरमच्छ के पुराने वीडियो को असम का बताया जा रहा अगस्त 2019 में वडोडरा में बाढ़ के कारण मगरमच्छ इंसानी बस्ती में घुस गए थे। एनडीआरएफ ने इनको पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था। अगस्त 2019 के वडोडरा के वीडियो को असम का बताकर वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jun 21, 2022 at 05:14 PM - Updated: Jun 21, 2022 at 05:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। असम में आई भयानक बाढ़ के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। 15 सेकंड के इस वीडियो में रिहाइश इलाके में जलमग्न सड़क पर कुछ लोगों को मगरमच्छ को काबू करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करके यूजर्स दावा कर रहे हैं कि करीमगंज में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। करीमगंज असम का एक जिला है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि जलमग्न सड़क पर मगरमच्छ का यह वायरल वीडियो गुजरात के वडोडरा का है। अगस्त 2019 में वहां आई बाढ़ में कुछ मगरमच्छ रिहाइशी क्षेत्रों में सड़कों पर देखे गए थे। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Apna Assam (आर्काइव लिंक) ने 20 जून को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, crocodile attack @karimganj #flood_affected (बाढ़ प्रभावित करीमगंज में मगरमच्छ का हमला।) फेसबुक यूजर Black Berry (आर्काइव लिंक) ने वीडियो को सिलचर असम का बताया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसे सर्च किया। इसमें हमें timesofindia में 4 अगस्त 2019 को छपी वीडियो न्यूज का लिंक मिला। इसमें अपलोड वीडियो में वायरल वीडियो को देखा जा सकता है। इसके मुताबिक, वडोडरा में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। वडोडरा के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ आने का मामला सामने आया। deccanherald में 2 अगस्त 2019 को छपी खबर के मुताबिक, विश्वामित्री नदी के उफना जाने के कारण सात मगरमच्छ शहर में आ गए। वन विभाग ने इनको नदी के किनारों से लग हुए क्षेत्रों राजमहल रोड और फतेहगंज से पकड़ा है। ANI ने 3 अगस्त 2019 को कुछ फोटो ट्वीट करते हुए कहा है कि एनडीआरएफ की टीम ने वदसर नगर से एक मगरमच्छ को बचाया है। उसको वन विभाग को सौंप दिया गया है। आज तक में छपी खबर के अनुसार, लगातार बारिश से असम में हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 71 लोगों की जान चली गई है। इस बारे में हमसे बात करते हुए ईस्ट मोजो के सीनियर एडिटर राजर्षि सहरिया ने कहा, ‘यह वीडियो असम का नहीं है। हमने स्थानीय वन अधिकारियों से भी बात की है। यह फर्जी डिटेल के साथ वायरल हो गया है।‘ वहीं, वडोडरा की स्थानीय न्यूज ‘Our Vadodara’ ने कहा है, ‘यह वडोडरा का पुराना वीडियो है।‘ वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक पेज ‘अपना असम‘ को हमने स्कैन किया। 17 जुलाई 2021 को बने इस पेज को 400 से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: अगस्त 2019 में वडोडरा में बाढ़ के कारण मगरमच्छ इंसानी बस्ती में घुस गए थे। एनडीआरएफ ने इनको पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया था। अगस्त 2019 के वडोडरा के वीडियो को असम का बताकर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : करीमगंज में मगरमच्छ ने हमला कर दिया। - Claimed By : FB User- Apna Assam - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software