About: http://data.cimple.eu/claim-review/aa6fdbe75eabb69e0fc06c6004d9a8a9e856ec2ff3a07622f5c8f4af     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : राजस्थान के विधानसभा चुनाव से पहले एक न्यूज चैनल का पुराना ओपिनियन पोल वायरल राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर वायरल किया जा रहा एबीपी न्यूज का ओपिनियन पोल का वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो को हाल का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Apr 19, 2023 at 05:26 PM - Updated: Apr 19, 2023 at 05:47 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की दस्तक में भले ही अभी थोड़ा वक्त बचा हो, लेकिन उसे लेकर अभी से फर्जी पोस्ट वायरल होना शुरू हो चुकी हैं। इसी बीच एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के नाम पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। एबीपी न्यूज के इस ओपिनियन पोल के मुताबिक, राजस्थान विधानसभा चुनाव में लोगों की पहली पसंद अशोक गहलोत हैं। वीडियो को हालिया बताते हुए दावा किया गया है कि 41% मतदाता आगामी विधानसभा चुनावों में अशोक गहलोत को अपने मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। 24% मतदाता वसुंधरा राजे को और 18% ने सचिन पायलट का समर्थन किया है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट भ्रामक निकली। ओपिनियन पोल का वीडियो साल 2018 का है। पुराने वीडियो को हाल का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर रामनिवास बुधनगर ने 13 अप्रैल 2023 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है , “ABP न्यूज़ के सर्वे में एक बार फिर से जननायक अशोक गहलोत राजस्थान में मुख्यमंत्री की पहली पसंद है। Ashok Gehlot ABP News “ सोशल मीडिया पर अन्य यूजर भी इस वीडियो को मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल पोस्ट की पड़ताल के लिए हमने शुरुआत एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल को खंगालने से की। हमें कई ओपिनियन पोल के वीडियो मिले, पर वायरल वीडियो से जुड़ा कोई हालिया वीडियो नहीं मिला। सर्च के दौरान हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 13 अगस्त 2018 को वायरल वीडियो से जुड़ा वीडियो अपलोड मिला। 53 सेकंड के इस वीडियो में वायरल वीडियो के हिस्से को 6 सेकंड से लेकर 36 सेकंड के बीच में देखा जा सकता है। असल में एबीपी न्यूज़ का यह वीडियो साल 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले चलाया गया था जब भाजपा की वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं। साथ ही वीडियो के डिस्क्रिप्शन में भी यह लिखा गया है, “पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद के रूप में उभरे हैं।” इससे पता चलता है कि वीडियो हाल का नहीं है। एबीपी न्यूज ने इस ओपिनियन पोल के वीडियो को अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। 13 अगस्त 2018 को शेयर किये गए वीडियो के साथ लिखा गया था, ABP Opinion Poll: राजस्थान में सीएम की पसंद के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे आगे। वीडियो को यहां देखें। अधिक जानकारी के लिए हमने एबीपी के एक वरिष्ठ संवाददाता से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने बताया, “वीडियो पुराना है। अभी ऐसा कोई ओपिनियन पोल नहीं हुआ है। पुरानी वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।” पड़ताल के अंत में हमने पुराने वीडियो को हालिया बताकर गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर रामनिवास बुधनगर की जांच की। जांच में पता चला कि यूजर को 52 हज़ार लोग फॉलो करते हैं। यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। निष्कर्ष: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर वायरल किया जा रहा एबीपी न्यूज का ओपिनियन पोल का वायरल वीडियो पुराना है। वीडियो को हाल का बताकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : ABP न्यूज़ के सर्वे में एक बार फिर से जननायक अशोक गहलोत राजस्थान में मुख्यमंत्री की पहली पसंद है। - Claimed By : Ramniwas Budhnagar - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software