About: http://data.cimple.eu/claim-review/aaad1034a06a9dd434101cf8b5065ea7275929ea305b8bb9572db3ab     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: शिवराज सरकार ने महिलाओं को लेकर नहीं लिया ये फैसला, फर्जी पोस्ट हुई वायरल विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने का प्रस्ताव 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान रखा गया था। - By: Pragya Shukla - Published: Apr 18, 2022 at 06:34 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर अखबार की एक कटिंग को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विकास की ओर बढ़ते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए अलग से दुकान खोलने का फैसला किया है। अखबर की कटिंग पर लिखा हुआ है,“महिलाओं के लिए अलग से दुकान खोलेगी सरकार. भोपाल, इंदौर, जबलपुर से होगी शुरुआत।” विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने का प्रस्ताव 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान रखा गया था। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुत यूजर Rajendra Kumar Gupta ने वायरल स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा है, “ विकास के नये सोपान तय करते हुये मध्य प्रदेश की सरकार।” फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। इसके आकाईव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल – वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने अखबार की कटिंग को ध्यान से देखा। गौर करने पर हमने पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट में पीपुल्स ब्यूरो लिखा है। कीवर्ड सर्च के साथ ढूंढ़ने पर हमें पता चला कि यह खबर पीपुल्स समाचार नाम के एक अख़बार में 28 फरवरी, 2020 को छपी थी। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। हमें इस मामले में ख़बरें outlookindia.com, indiatimes.com , india.com , oneindia.com पर भी मिलीं। सभी ख़बरें फरवरी, मार्च 2020 की थीं। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। ढूंढ़ने पर हमें मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 28 फरवरी 2020 का एक ट्वीट मिला, जिसमें उन्होंने इस खबर को ट्वीट करते हुए अपनी निराशा जताई थी। अधिक जानकारी के लिए हमने भोपाल में नईदुनिया के स्टेट ब्यूरो चीफ धनंजय प्रताप सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। कांग्रेस सरकार में ये प्रस्ताव लाने की चर्चा हुई थी। लेकिन शिवराज सरकार की तरफ से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया है और ना ऐसा कोई प्रस्ताव लाने की तैयारियां हो रही हैं। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग से शराब की दुकाने नहीं खोली गई हैं।” यह पहली बार नहीं है, जब यह स्क्रीनशॉट गलत दावे के साथ वायरल हुआ है। कुछ महीने पहले भी यह स्क्रीनशॉट गलत दावे के साथ वायरल हुआ था। उस दौरान हमने इस दावे की पड़ताल कर सच्चाई सामने रखी थी। पड़ताल के अंत में पोस्ट को वायरल करने वाले यूजर की जांच की गई। यूजर की सोशल स्कैनिंग में पता चला कि यूजर मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर का रहने वाला है। Rajendra Kumar Gupta फेसबुक पर 4007 फ्रेंड्स मौजूद हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब की अलग दुकानें खोलने का प्रस्ताव 2020 में कांग्रेस सरकार के दौरान रखा गया था। - Claim Review : विकास के नये सोपान तय करते हुये मध्य प्रदेश की सरकार - Claimed By : Rajendra Kumar Gupta - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software