About: http://data.cimple.eu/claim-review/acda86b74bcd84eb28a6da697c219b92cffac3412a2e73930c19dab4     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गणपति विसर्जन यात्रा के वीडियो को हर्षा की हत्या के विरोध में प्रदर्शन के नाम पर किया जा रहा वायरल वायरल वीडियो चित्रदुर्ग में अक्टूबर 2021 में निकली गणपति विसर्जन यात्रा का है। इसे हर्षा हत्याकांड में हुए प्रदर्शनों से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 9, 2022 at 04:13 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद के दौरान हर्षा की हत्या का मामला काफी गरमाया था। कर्नाटक के शिवमोगा में 20 फरवरी 2022 को बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर 22 सेकंड का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें काफी भीड़ दिख रही है। कुछ लोग हाथों में भगवा झंडा लिए हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक में मुस्लिमों द्वारा हर्षा की हत्या के विरोध में हिंदुओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो गणपति विसर्जन यात्रा का है। इसका हर्षा की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Rajinder Sharma ने 27 फरवरी 2022 को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, कर्नाटक में जिहादियों द्वारा हर्षा की हत्या के विरोध में हिन्दू सड़को पर उतर आया प्रदर्शन करने बस यहीं एकता और शक्ति दिखानी है ट्विटर यूजर ‘साध्वी मिश्रा’ (आर्काइव) ने भी वीडियो पोस्ट करते हुए समान दावा किया। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने InVID टूल से कीफ्रेम्स निकाले। उनको गूगल रिवर्स इमेज से सर्च करने पर हमें HINDU MAHA Ganapthi , Chitradurga फेसबुक पेज पर अपलोड किया हुआ वायरल वीडियो मिला। इसे 2 अक्टूबर 2021 को अपलोड किया गया है। इसमें लिखा है, Chitradurga’s Hindu Maha Ganapathi – 2021 immersion Yatra. Hindus are saffron everywhere. (चित्रदुर्ग की हिंदू महा गणपति— 2021 विसर्जन यात्रा। सभी तरफ भगवा रंग में रंगे हुए हिंदू।) इसको और सर्च करने पर हमें 4 अक्टूबर 2021 को Gowri’s kitchen & vlogs यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया वीडियो मिला। इसमें वायरल वीडियो का कुछ हिस्सा भी मर्ज किया गया है। इसका टाइटल है, chitradurga ಹಿಂದೂ ಮಹಾ ಗಣಪತಿಯ ವಿಸರ್ಜನೆ ಪ್ರಯುಕ್ತ ಬ್ರಹತ್ ಶೋಭ ಯಾತ್ರೆ (चित्रदुर्ग हिंदू महा गणपति की विसर्जन यात्रा) इस बारे में हमने हिंदू महागणपति, चित्रदुर्ग से संपर्क साधा। उनको वॉट्सऐप पर यह वीडियो भेजा। उनका कहना है, यह पुराना वीडियो है। यह गणपति विसर्जन के समय का है। पिछले साल अक्टूबर का। इसकी क्वालिटी काफी खराब है। उन्होंने हमें अपना ऑफिशियल फेसबुक पेज का लिंक भी भेजा, जिस पर गणपति विसर्जन यात्रा का लाइव किया गया था। 23 फरवरी 2022 को india.com में छपी खबर के मुताबिक, शिमोगा में अब हालात सुधर गए हैं। हर्षा की हत्या के बाद क्षेत्र में कुछ दिन तक तनाव की स्थिति बनी थी। अब वहां हालात काबू में हैं। इस मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Rajinder Sharma की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: वायरल वीडियो चित्रदुर्ग में अक्टूबर 2021 में निकली गणपति विसर्जन यात्रा का है। इसे हर्षा हत्याकांड में हुए प्रदर्शनों से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : वीडियो कर्नाटक में हर्षा की हत्या के विरोध में हिंदुओं के सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन का है - Claimed By : FB User- Rajinder Sharma - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software