schema:text
| - Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check
Contact Us: checkthis@newschecker.in
Fact checks doneFOLLOW US
Fact Check
यूपी में चुनावी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं, तो सोशल मीडिया पर भी आगामी चुनावों की आहट होने लगी है। हर पार्टी के क़द्दावर नेता जनता को लुभाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं और विरोधी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। 10 अक्टूबर 2021 को कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी वाराणसी के मंच से मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। प्रियंका गांधी की यही रैली अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
प्रियंका गांधी की रैली का 27 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क़ुरान की आयत सुनाई दे रही है और मंच पर प्रियंका गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ खड़ी नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि मंच पर प्रियंका गांधी की मौजूदगी में अज़ान का आयोजन किया गया।
CrowdTangle बताता है कि Rajat Singh ‘सूर्यवंशी’ नामक यूजर ने सबसे पहले इस दावे को 11 अक्टूबर 2021 को रात 9 बजकर 54 मिनट पर पोस्ट किया था।
इस वीडियो को फ़ेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा है। इसी दावे के साथ कि प्रियंका गांधी काशी नगरी में मंच से अज़ान करा रही हैं।
14 अक्टूबर 2021 को यह वीडियो बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है।
संबित पात्रा के इस ट्वीट के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके इस वीडियो को एडिटेड बताया गया है।
कांग्रेस के युवा इकाई के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने संबित पात्रा के ट्वीट के जवाब में एक और वीडियो पोस्ट किया जिसमें प्रियंका गांधी संस्कृत श्लोक बोलती देखी जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रियंका गांधी की रैली के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए Newschecker ने रैली में मौजूद INC Minority के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से बात की।
इमरान ने Newschecker को बताया कि 10 अक्टूबर को वाराणसी में हुई इस रैली में सर्वधर्म समभाव के लिए हिंदू, मुस्लिम और सिख गुरुओं से आशीर्वाद लिया गया था। रैली की शुरुआत मंत्रोच्चरण के साथ हुई, जिसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने क़ुरान की आयत पढ़ी और अंत में गुरबानी का उच्चारण किया गया।
इमरान द्वारा कुछ वीडियो भी भेजे गए हैं जिनमें आयत और गुरबानी को सुना जा सकता है।
इमरान ने यह भी कहा कि रैली के लिए प्रियंका गांधी लगभग दोपहर के 1:30-2:00 बजे पहुँची थी। दोपहर के इस वक़्त अज़ान नहीं दी जाती। रैली में जिस तरह मंत्रोच्चारण और गुरबानी पढ़ी गई उसी तरह क़ुरान की आयत को भी पढ़ा गया।
हमें YouTube पर कांग्रेस पार्टी द्वारा शेयर किया गया Live वीडियो भी मिला जिसमें भाषण शुरु करने से पहले सर्वधर्म समभाव की बात करते हुए कहा जा रहा है कि सबसे पहले मंत्रोचार के साथ हिंदू भाई, फिर मुस्लिम भाई, फिर सिख भाई और फिर ईसाई भाई स्वागत करेंगे।
सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी की वाराणसी रैली के एक छोटे हिस्से को शेयर कर किया जा रहा दावा सही नहीं है। इस रैली में सभी धर्मों में प्रार्थना की गई। प्रियंका गांधी ने भी इस दौरान संस्कृत श्लोक पढ़े थे।
|Claim Review: प्रियंका गांधी की रैली में मंच से अज़ान दी गई।
Claimed By: Social Media Users
Fact Check: Misleading
Imran Pratapgarhi, National Chairman, INC Minority
YouTube Live: https://youtu.be/Eqwt2PmHN1s
किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in
Runjay Kumar
February 12, 2025
Runjay Kumar
February 12, 2025
Komal Singh
February 11, 2025
|