About: http://data.cimple.eu/claim-review/b3299c98b582d0fad645bf68c33b9bcb1298d625fbf88548e5cb5541     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : संगरूर से आप सांसद भगवंत मान के भाषण का वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा है वायरल विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। भगवंत मान ने यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में कही थी न कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में। भगवंत मान के भाषण को झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Nov 5, 2021 at 12:22 PM विश्वास न्यूज़ (नई दिल्ली): पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान के भाषण का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को वायरल कर दावा किया जा रहा है कि भगवंत ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोल खोल दी है। इसे सच मानकर दूसरे यूजर्स भी इस वीडियो क्लिप को वायरल कर रहे हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो क्लिप की जांच की और पाया कि इस वीडियो क्लिप के साथ किया गया दावा गलत है। दरअसल, भगवंत मान ने यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए कही थी। उसी भाषण के एक हिस्से को काटकर झूठे दावों के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर Paramjeet Kulana ने इस वीडियो क्लिप को शेयर किया है और लिखा है, “भगवंत मान ने ही खोली केजरीवाल के झूठे ड्रामों की पोल ” फेसबुक पर कई अन्य यूज़र्स इस वीडियो को समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। पड़ताल वायरल वीडियो क्लिप 20 सेकंड का है, जिसमें भगवंत मान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “करते क्या फिरते हैं, राह में जाती डोली की कार रोक ली, 100 रुपए शगुन दे दिया, किसी ज्ञानी के ढाबे में चाय पी ली, किसे के घर तार ढीली देख के पिलास से तारें कस दी, क्या यह मुख्यमंत्री का काम होता यार?” वीडियो को सुनकर ऐसा लगता है कि यह किसी भाषण का हिस्सा है, जिसे जानबूझकर गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इस तरह के वीडियो आमतौर पर चुनाव के दौरान वायरल होते रहते हैं। हमने इस वीडियो को ध्यान से देखा। इस वीडियो में हमें रोजाना स्पोक्समैन लिखा हुआ दिखा। हमने सबसे पहले यह वीडियो रोजाना स्पोक्समैन पर ही ढूंढा। हमें यह वीडियो रोजाना स्पोक्समैन के यूट्यूब चैनल पर 28 अक्टूबर, 2021 को अपलोड किया गया मिला। 20 मिनट 02 सेकेंड के इस वीडियो में वायरल क्लिप को 3 मिनट 51 सेकेंड से 4 मिनट 20 सेकेंड के बीच सुना जा सकता है। वीडियो में भगवंत मान सीएम चन्नी के बारे में बोल रहे हैं, “अब चन्नी साहब आ गए, आये तो वो इसलिए थे कि बिजली के समझौते रद्द करेंगे, बरगाड़ी का इंसाफ होगा, माफिया राज खत्म होगा। ये तो यही बोले थे। एक महीना पांच दिन हो गए, करते क्या फिरते हैं, कोई राह में जाती डोली की कार रोक ली, 100 रुपये शगुन दे दिया। किसी ज्ञानी के ढाबे में चाय पी ली, किसी के घर तार ढीली देखी तो पिलास से उसे कस दिया, क्या यह मुख्यमंत्री का काम होता है यार, भाई स्कीमें बनाओ और लोगों को राहत दो” यहां देखें पूरा वीडियो। अधिक सर्च करने पर हमें यह वीडियो भगवंत मान के यूट्यूब चैनल पर 29 अक्टूबर 2021 को यह वीडियो मिला। दरअसल, वीडियो आम आदमी पार्टी द्वारा मानसा में आयोजित एक कार्यक्रम का है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया था । इसी कार्यक्रम में भगवंत मान ने ये बात कही थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल के बारे में नहीं, बल्कि सीएम चन्नी के बारे में। अपने भाषण में उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में भी कहा था। वायरल क्लिप को मान के यूट्यूब चैनल पर 9 मिनट 05 सेकेंड से 9 मिनट 33 सेकेंड के बीच सुना जा सकता है। पूरी वीडियो यहाँ देख सकते हैं। भगवंत मान के भाषण का वीडियो लुधियाना टाइम्स के फेसबुक पेज पर भी सुना जा सकता है। 29 अक्टूबर 2021 को वीडियो शेयर करते हुए लिखा हुआ था, “Bhagwant Mann का अब तक का सबसे धमाकेदार स्पीच, भगवंत मान का CM चन्नी पर तीखे वार…” आप इस वीडियो को यहां देख सकते हैं। वीडियो के आखिर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुछ तस्वीरें भी लगी हुई हैं। अरविंद केजरीवाल की बिजली वाली तस्वीर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 7 अक्टूबर 2012 को प्रकशित एक खबर में मिली। खबर के अनुसार, एक मजदूर का बिजली का बिल न भरने पर कनेक्शन काट दिया गया, जिसे खुद अरविंद केजरीवाल ने जोड़ा। अरविंद केजरीवाल की चाय पीते हुए तस्वीर अमर उजाला में 22 जुलाई 2016 को प्रकाशित एक खबर में मिली। खबर अनुसार, गोहत्या के शक में भीड़ ने दलितों की पिटाई की थी, जिसके बाद पूरे गुजरात में दलितों का गुस्सा फूट पड़ा और वो सड़क पर आ गए। इसके बाद केजरीवाल दलित परिवारों के घर भी गए और चाय पीने के साथ लोगों से चर्चा की। अधिक जानकारी के लिए हमने आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया को-ऑर्डिनेटर सिमरनजीत सिंह से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि यह सब भगवंत मान ने सीएम चन्नी के लिए कहा था, मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल हो रहा है। जांच के अंत में हमने इस क्लिप को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि यूजर बुढलाडा का रहने वाला है और यूजर के 1,090 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा भ्रामक निकला। भगवंत मान ने यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बारे में कही थी न कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में। भगवंत मान के भाषण को झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : भगवंत मान ने ही खोली केजरीवाल के झूठे ड्रामों की पोल - Claimed By : फेसबुक यूजर Paramjeet Kulana - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 6 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software