About: http://data.cimple.eu/claim-review/b4fc43f5b59429a8e9d305eff5ac83fea3af95b7cfd0caae1b78f633     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का भजन गाते हुए वायरल वीडियो पुराना है, इसका इस्तीफा से नहीं है कोई संबंध विश्वास न्यूज की पड़ताल में विजय रूपाणी का भजन गाते हुए वीडियो काफी पुराना निकला। इस वीडियो का उनके इस्तीफे से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। यह कहना पूरी तरह गलत होगा कि विजय रूपाणी ने इस्तीफे के बाद भजन मंडली बना ली है। - By: Ashish Maharishi - Published: Oct 2, 2021 at 04:09 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी से हट चुके विजय रूपाणी का एक वीडियो इनदिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्हें कुछ लोगों के साथ भजन गाते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए यह झूठ फैला रहे हैं कि यह वीडियो विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद का है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की विस्तार से जांच की तो हमें पता चला कि वायरल पोस्ट पूरी तरह भ्रामक है। विजय रूपाणी के 2017 के एक पुराने वीडियो को कुछ लोग अब यह कहकर वायरल कर रहे हैं कि उन्होंने इस्तीफा देने के बाद भजन मंडली बना ली है। हमारी जांच में यह सामने आया कि दिसंबर 2017 को गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए विजय रूपाणी ने अपने घर पर अपने परिवारजनों के साथ भजन कीर्तन किया था। उसी दौरान के वीडियो को अब कुछ लोग गलत संदर्भ के साथ वायरल कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर लक्ष्मीकांत दूबे ने 16 सितंबर को एक वीडियो को अपने अकाउंट पर पोस्ट करते हुए दावा किया : “गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी जी ने इस्तीफा देने के बाद भजन मंडली की शुरुआत की है ये भी आत्मनिर्भर हो गये।” पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों लिखा गया है। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। इस वीडियो को सच मानकर सोशल मीडिया पर कई यूजर इसे समान और मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर किया है। यूट्यूब पर भी इस पुराने वीडियो को हालिया बताकर अपलोड किया गया है। पड़ताल गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले गूगल सर्च की मदद ली। यहां पर हमने संबंधित कीवर्ड टाइप करके सर्च करना शुरू किया। हमें कई ऐसी पुरानी खबरें और वीडियो मिले, जिसमें विजय रूपाणी को अपने परिवारजनों के साथ भजन गाते हुए देखा जा सकता है। यह बात वर्ष 2017 की है। सबसे पुराना वीडियो हमें VTV Gujarati News and Beyond नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने घर पर परिवार के लोगों के साथ भजन करते हुए। यह वीडियो यहां 27 दिसंबर 2017 को अपलोड किया गया था। पड़ताल के दौरान हमें गुजरात हेडलाइन नाम की एक वेबसाइट पर भी एक खबर मिली। 27 दिसंबर 2017 को पब्लिश इस खबर में बताया गया कि विजय रूपाणी ने अपने परिवार के साथ भजन किया। विजय रूपाणी के वायरल वीडियो को लेकर विश्वास न्यूज ने गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत नेता से बात की। उनके साथ वायरल वीडियो को शेयर किया। उन्होंने हमें जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो कई साल पुराना है। इस वीडियो का मुख्यमंत्री के इस्तीफे से कोई संबंध नहीं है। पड़ताल के अंतिम चरण में विश्वास न्यूज ने भ्रामक पोस्ट करने वाले यूजर की जांच की। हमें पता चला कि फेसबुक यूजर लक्ष्मीकांत दूबे यूपी के अनपरा के रहने वाले हैं। इनके अकाउंट पर तीन हजार से ज्यादा फ्रेंड हैं, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग इनके अकाउंट को फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में विजय रूपाणी का भजन गाते हुए वीडियो काफी पुराना निकला। इस वीडियो का उनके इस्तीफे से किसी प्रकार का संबंध नहीं है। यह कहना पूरी तरह गलत होगा कि विजय रूपाणी ने इस्तीफे के बाद भजन मंडली बना ली है। - Claim Review : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी जी ने इस्तीफा देने के बाद भजन मंडली की शुरुआत की है ये भी आत्मनिर्भर हो गये। - Claimed By : फेसबुक यूजर लक्ष्मी कांत दूबे - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software