About: http://data.cimple.eu/claim-review/b633ae8ceb649c5390313a954e053d18007c25a0e2e6eb0853fade27     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: किसान आंदोलन में हिस्सा लेती यह महिला पंजाबी अदाकारा हैं, कोई विदेशी डॉक्टर नहीं विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहे लोग कोई अमेरिकी डॉक्टर इंजीनियर नहीं है। तस्वीर में दिख रही महिला पंजाबी अदाकारा सोनिया मान हैं और पुरुष गायक महताब विर्क हैं, जो किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे थे। - By: Pallavi Mishra - Published: Dec 3, 2020 at 07:09 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर आज कल एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष को सड़क के बीच लंगर खाते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि यह दोनों अमेरिका में डॉक्टर और इंजीनियर हैं और भारत शादी करने आये थे और शादी के बाद वापस अमेरिका जाने की बजाये अभी चल रहे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए रुक गए। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहे लोग कोई अमेरिकी डॉक्टर-इंजीनियर नहीं है। तस्वीर में दिख रही महिला पंजाबी अदाकारा सोनिया मान हैं और पुरुष गायक महताब विर्क हैं, जो किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे थे। क्याब हो रहा है वायरल Nikki Nikita नाम के फेसबुक यूजर ने इस पोस्ट को Dil Dosti Etc. With Lokesh Bhatt नाम के एक फेसबुक पेज पर शेयर किया था। तस्वीर में एक महिला और एक पुरुष को सड़क के बीच लंगर खाते देखा जा सकता है। तस्वीर के ऊपर लिखा है, “इनकी 25 नवंबर को शादी हुई है। लड़का इंजीनियर है और लड़की डॉक्टर है कैलिफ़ोर्निया में। शादी करने भारत आये थे। वापस कैलिफ़ोर्निया या हनीमून पर जाने की बजाये, किसान आंदोलन में ऐसे हाल में हैं, जबकि दोनों करोड़ों कमाते हैं। यहाँ इसलिए हैं क्यूंकि अपने देश के किसान की चिंता है।” पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन में लिखा है “सोच कर देखो एक बार इनको क्या मतलब देश के किसानों से विदेश में करोड़ों कमाते हैं,पर देशभक्ति सब में नहीं होती 🙏🙏🙏” फेसबुक पोस्टल का आर्काइव्डि वर्जन यहां देखें। पड़ताल इस तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज टूल में अपलोड करके सर्च किया। सर्च के दौरान हमें 7 नवंबर को jagbani.punjabkesari.in पर फाइल की गयी एक खबर में यह तस्वीर मिली। खबर के अनुसार, तस्वीर में दिख रही महिला पंजाबी अदाकारा सोनिया मान हैं। ढूंढ़ने पर हमें यह तस्वीर सोनिया मान के इंस्टाग्राम पेज पर भी मिली। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टा पर 7 नवंबर को अपलोड किया था। उनके साथ बैठे पुरुष पंजाबी गायक मेहताब विर्क हैं। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने पंजाबी जागरण के बल्ले बॉलीवुड के एडिटर परमिंदर सिंह से संपर्क साधा। उन्होंने कहा, “तस्वीर में दिख रही लड़की पंजाबी अदाकार सोनिया मान है और लड़का गायक मेहताब विर्क। इनके शादी की कोई भी खबर नहीं आई है और जिस प्रदर्शन की यह तस्वीर है उस प्रदर्शन में वह अलग-अलग पहुंचे थे।” पड़ताल के अंतिम चरण में हमने उस पेज की जांच की, जिसने इस पोस्ट को शेयर किया। हमें पता चला कि फेसबुक पेज Dil Dosti Etc. With Lokesh Bhatt को 21,121 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। तस्वीर में दिख रहे लोग कोई अमेरिकी डॉक्टर इंजीनियर नहीं है। तस्वीर में दिख रही महिला पंजाबी अदाकारा सोनिया मान हैं और पुरुष गायक महताब विर्क हैं, जो किसान आंदोलन का समर्थन करने पहुंचे थे। - Claim Review : इनकी 25 नवंबर को शादी हुई है। लड़का इंजीनियर है और लड़की डॉक्टर है कैलिफ़ोर्निया में। शादी करने भारत आये थे। वापस कैलिफ़ोर्निया या हनीमून पर जाने की बजाये, किसान आंदोलन में ऐसे हाल में हैं, जबकि दोनों करोड़ों कमाते हैं। यहाँ इसलिए हैं क्यूंकि अपने देश के किसान की चिंता है। - Claimed By : Dil Dosti Etc. With Lokesh Bhatt - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software