About: http://data.cimple.eu/claim-review/b8999b83d9f59ff5e4d8779a08779264121dfc5e3ca4a8e386676899     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नामांकन की तस्वीर को पीएम मोदी के नाम पर गलत दावे के साथ किया गया वायरल - By: Ashish Maharishi - Published: May 8, 2024 at 05:08 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। देश में लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर के जरिए झूठ फैलाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी के नामांकन में राष्ट्रपति ने शिरकत की। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे की जांच की। यह फर्जी साबित हुआ। दरअसल तस्वीर राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान की है। खबर लिखे जाने तक (8 मई 2024) पीएम मोदी ने नामांकन नहीं किया है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक इंजीनियर लोकेश निराला ने 6 मई को एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, “एक सांसद प्रतियाशी के नामांकन में देश के प्रथम नागरिक देश के राष्ट्रपति का जाना साफ दर्शाता है कि भारत का महान लोकतंत्र अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। और मोदी के नामांकन में अपनी उपस्थिति देकर महामहिम राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च पद की गरिमा को तार तार कर दिया है। आज़ाद भारत मे आज तक कभी ऐसा नही हुआ होगा कि देश का राष्ट्रपति एक सांसद का नामांकन कराने खुद जाए। जब देश का राष्ट्रपति पद अपनी स्वायत्तता खो चुका हो तो ईडी, सीबीआई जैसी संस्थानों की क्या औकात, उन्हें स्वतंत्र समझना तो हमारी मूर्खता ही होगी।” पोस्ट के कंटेंट को यहां ज्यों का त्यों ही लिखा गया है। इसे सच मानकर काफी ज्यादा वायरल किया जा रहा है। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल तस्वीर के बारे में जानने के लिए सबसे पहले गूगल लेंस टूल का इस्तेमाल किया। तस्वीर को यहां सर्च करने पर हमें असली तस्वीर पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिली। इसे 25 जून 2022 को पोस्ट किया गया था। इसमें बताया गया कि द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं के साथ पीएम मोदी भी मौजूद थे। सर्च के दौरान यह तस्वीर जितेंद्र पटनायक नाम के एक एक्स हैंडल पर भी मिली। इसे 24 जून 2022 को अपलोड करते हुए राष्ट्रपति पद के नामांकन के दौरान की बताई गई। असली तस्वीर हमें पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर भी मिली। इसे 24 जून 2022 को अपलोड करते हुए राष्ट्रपति पद के नामांकन के दौरान की बताई गई। पड़ताल के अगले चरण में भाजपा की सोशल मीडिया टीम के को-कन्वेंनर शशि कुमार से संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने अभी तक नामांकन नहीं भरा है। वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है। जिस तस्वीर को झूठे दावे के साथ वायरल किया जा रहा है, वह द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद के नामांकन के दौरान की है। पड़ताल के अंत में फेसबुक यूजर लोकेश निराला के अकाउंट की जांच की गई। यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। इसके 1400 फॉलोअर्स हैं। यूजर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि पीएम मोदी की वायरल तस्वीर राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के दौरान की है। उस वक्त की पुरानी तस्वीर को अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : पीएम मोदी के नामांकन में पहुंची राष्ट्रपति - Claimed By : FB User Er. Lokesh Nirala - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software