About: http://data.cimple.eu/claim-review/b9da4f418821c9dbe9887e2259a2f53b2300c10926206b21276584cc     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : ऋतिक रोशन का महीनों पुराना वीडियो एडिट कर इमरान खान के समर्थन के दावे के साथ वायरल - By: Ashish Maharishi - Published: May 12, 2023 at 02:35 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पहले भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया और फिर बाद में पाक के शीर्ष कोर्ट से रिहाई मिली। अब बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की 15 सेकंड की एक वीडियो क्लिप वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि वे इमरान खान के समर्थन में उतर आए हैं। इस वीडियो क्लिप में उन्हें इमरान खान के समर्थन में बोलते हुए सुना जा सकता है। विश्वास न्यूज ने इसकी जांच की। यह एडिटेड साबित हुई। पता चला कि ऋतिक रोशन के एक पुराने वीडियो में से 15 सेकंड की क्लिप को एडिट करके उसमें अलग से ऑडियो जोड़कर झूठ फैलाने की कोशिश की गई। पड़ताल में यह भी पता चला कि ऋतिक रोशन का एडिटेड वीडियो पाकिस्तान और बांग्लादेश से वायरल किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल बांग्लादेशी फेसबुक यूजर सोहाग अली जमान ने 11 मई को 15 सेकंड की एक वीडियो क्लिप को पोस्ट करते हुए लिखा, Hrithik Roshan Stand for Imran Khan. फेसबुक पोस्ट के कंटेंट को यहां हूबहू ही लिखा गया है। इसे पाकिस्तान के यूजर्स भी वायरल कर रहे हैं। पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने ऋतिक रोशन के नाम से वायरल वीडियो की जांच के लिए सबसे इनविड टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल के माध्यम से वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले। फिर इन्हें गूगल रिवर्स सर्च इमेज और गूगल लेंस के माध्यम से सर्च करना शुरू किया। असली वीडियो हमें ऋतिक रोशन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसे चार महीने 10 जनवरी 2023 को अपलोड किया गया। ऋतिक रोशन ने अपने बर्थडे के एक दिन पहले अपने प्रशंसकों से बात की थी। उसी वीडियो में से एक छोटा-सा हिस्सा एडिट करके वायरल किया गया। ऑरिजिनल वीडियो में 37 मिनट 35 सेकंड के बाद से वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। इसमें ऋतिक को अपने प्रशंसकों को शुक्रिया बोलते हुए देखा जा सकता है। इस पूरे वीडियो में इमरान खान का कोई जिक्र नहीं मिला। असली वीडियो देखने से एक बात तो साफ हो गई कि ऋतिक रोशन के वायरल वीडियो में अलग से आवाज जोड़कर इमरान खान के समर्थन वाली बात जोड़ी गई है। विश्वास न्यूज ने पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया, “यह वीडियो फेक है। ऋतिक रोशन की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है।” अब बारी थी उस यूजर के बारे में जानकारी जुटाने की, जिसने ऋतिक रोशन के एडिटेड वीडियो को वायरल किया। पता चला कि फेसबुक यूजर सोहाग अली जमान बांग्लादेश के ढाका का रहने वाला है। इस अकाउंट को अक्टूबर 2020 में बनाया गया। इस अकाउंट को फॉलो करने वालों की तादाद छह हजार से ज्यादा है। विश्वास न्यूज ने इससे पहले भी ऋतिक रोशन के एडिटेड वीडियो की जांच की थी, जिसकी फैक्ट चेक खबर को यहां पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज की जांच में इमरान खान के समर्थन में ऋतिक रोशन का वायरल वीडियो एडिटेड साबित हुआ। उनके पुराने वीडियो में से एक हिस्सा एडिट करके अलग से आवाज जोड़कर झूठ फैलाया जा रहा है। इस एडिटेड वीडियो को पाकिस्तान और बांग्लादेश से वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : इमरान खान के सपोर्ट में ऋतिक रोशन - Claimed By : फेसबुक यूजर सोहाग अली जमान - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software