About: http://data.cimple.eu/claim-review/bea4f0bd5b0acf2f81b1cf88f41175a88ba4aac5c5e440df61b0b6ab     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 10 दिन में 15 किलो वजन कम करने का दावा करने वाला चैनल की एंकर का वीडियो डीपफेक है 10 दिन में 15 किलो वजन कम करने का दावा करने वाला चैनल की एंकर का यह वीडियो डीपफेक है। वहीं, रजत शर्मा के नाम से एडिटेड वीडियो फिशिंग लिंक के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 11, 2024 at 05:39 PM - Updated: Feb 13, 2024 at 11:29 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आजकतक चैनल की एंकर चित्रा त्रिपाठी का एक कथित वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें एक डॉक्टर के हवाले से दावा कर रही हैं कि 10 दिन में 15 किलो वजन कम किया जा सकता है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि आजतक की एंकर का यह वायरल वीडियो डीपफेक है। चित्रा त्रिपाठी ने खुद इस वीडियो को फेक बताया है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Agencia Welt (आर्काइव लिंक) ने 16 दिसंबर 2023 को इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “अब मोटापा नही करेगा परेशान क्यूंकि हम देंगे समाधान” वीडियो में एंकर दावा कर रही हैं कि 10 दिन में 15 किलो वजन कम किया जा सकता है। अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ऐसा किया है। वीडियो में एक डॉक्टर के हवाले से ऐसा दावा किया जा रहा है। पोस्ट में एक लिंक भी दिया गया है। वीडियो में इस लिंक पर क्लिक करने को भी कहा जा रहा है। इसी तरह से इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा का भी एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है। फेसबुक यूजर Eco puzzling (आर्काइव लिंक) ने इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें वह कह रहे हैं कि माफिया ने एक भारतीय डॉक्टर अविनाश मिश्रा पर हमला किया है। इसके साथ ही वह डायबिटीज का समाधान जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं। फेसबुक यूजर Tamara Doc (आर्काइव लिंक) ने भी रजत शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है। इसें वह डायबिटीज की सब्सिडी के बारे में जानकारी दे रहे है। इसमें भी एक लिंक दिया गया है। फेसबुक यूजर Philippine Store ने रिपब्लिक टीवी के पत्रकार अर्नब गोस्वामी का ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए एक लिंक शेयर किया। फेसबुक यूजर ने Jornal Gazeta de Dois Vizinhos (आर्काइव लिंक) ने इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा का वीडियो पोस्ट कर दो हफ्ते में 10 किलो वजन करने का दावा किया। फेसबुक यूजर ‘भारत की महत्वपूर्ण खबर’ ने 24 जनवरी को वीडियो के साथ एक लिंक को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया। इसमें इंडिया टीवी के पत्रकार रजत शर्मा को देखा जा सकता है। कथित वीडियो में वह एक क्रीम से जोड़ों के दर्द के इलाज की बात कर रहे हैं। फेसबुक यूजर Finance&Property Services (आर्काइव लिंक) ने आज तक के एंकर सुधीर चौधरी का वीडियो शेयर कर ब्लड प्रेशर कम करने का दावा किया। पड़ताल इस दावे की जांच के लिए हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा। इसमें हमें ऑरिजिनल कलर नहीं लगे। इससे हमें यह वीडियो संदिग्ध लगा। इसके बाद हमने वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया, लेकिन इससे जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं मिली। इस बारे में हमने चित्रा त्रिपाठी से संपर्क कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है, “वायरल वीडियो फेक है। मैंने इस तरह की कोई न्यूज नहीं की है। मेरी जानकारी में यह वीडियो आ चुका है। इस मामले में मैंने अपने चैनल के प्रबंधन को जानकारी दे दी थी।“ वीडियो के डीपफेक होने का पता चलने के बाद हमने पोस्ट में नीचे दिए गए लिंक को ध्यान से देखा, तो हमें यह भी संदिग्ध लगा। इस बारे में साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के मैसेज के साथ अक्सर फिशिंग लिंक शेयर किए जाते हैं। इन पर क्लिक नहीं करना चाहिए। कुछ वेबसाइट अपना ट्रैफिक बढ़ाने के लिए भी इस तरह के लिंक के साथ लुभावने मैसेज शेयर करती हैं। हर जिंदगी की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार, “ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट अमित जाजू ने बताया है कि गहन शिक्षण और जेनरेटिव एडवरसैरियल नेटवर्क (जीएएन) जैसी सोफेस्टिकेटे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकों का उपयोग करके डीपफेक को बनाया जाता है। डीपफेक में इन-डेप्थ तकनीक का उपयोग करते हैं। इन्हें पहचानने के लिए काफी ध्यान से देखने की जरूरत होती है। अननेचुरल ब्लिंकिंग, मिसमैच लिप-सिंकिंग, इनकंसिस्टेंट लाइटिंग और खराब क्वालिटी वाले किनारे ऐसे साइन हैं, जिनकी मदद से इसे पहचाना जा सकता है।” इससे पहले रश्मिका मंदाना, काजोल और आलिया भट्ट समेत कुछ शख्सियतों के डीपफेक वीडियो वायरल हो चुके हैं। एआई टूल्स की मदद से बनाई गई तस्वीरों और डीपफेक वीडियोज के बारे में विश्वास न्यूज की विभिन्न पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। दूसरा दावा दूसरे वीडियो की जांच के लिए हमने कीवर्ड से इस बारे में सर्च किया लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं मिली। वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च करने पर हमें 28 मार्च 2023 को इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो न्यूज मिली। इसमें कहीं भी वायरल वीडियो वाला जिक्र नहीं है। तीसरा दावा अर्नब गोस्वामी के नाम से वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस पर सर्च किया। 16 नवंबर 2023 को रिपब्लिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर इससे मिलता-जुलता वीडियो देखा जा सकता है। इसमें अर्नब चीन-पाक मुद्दे पर बात कर रहे हैं। मतलब वायरल वीडियो में आवाज अलग से जोड़ी गई है। इससे साफ होता है कि वायरल वीडियो में अलग से आवाज जोड़कर उसे फिशिंग लिंक के साथ शेयर किया गया है। वहीं, कीवर्ड से सर्चिंग में हमें डायबिटीज के लिए सब्सिडी जैसी भी कोई खबर नहीं मिली। चौथा दावा वायरल वीडियो की शुरुआत में इंडिया के टीवी रजत शर्मा की रिपोर्ट को दिखाया गया है। हमें इंडिया टीवी पर ऐसी कोई भी रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे वायरल वीडियो की पुष्टि हो सके। इसे देखने से पता चलता है कि इसमें आवाज अलग से जोड़ी गई है। पांचवां दावा क्रीम से जोड़ों के दर्द के इलाज का दावा करने वाले रजत शर्मा के कथित वीडियो के बारे में हमने गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसी कोई वीडियो न्यूज नहीं मिली। छठा दावा सुधीर चौधरी के वायरल वीडियो के बारे में हमने गूगल पर सर्च किया, लेकिन ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला। फेक वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। 3 फरवरी 2019 को बने इस पेज के 651 फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: 10 दिन में 15 किलो वजन कम करने का दावा करने वाला चैनल की एंकर का यह वीडियो डीपफेक है। वहीं, रजत शर्मा के नाम से एडिटेड वीडियो फिशिंग लिंक के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : 10 दिन में 15 किलो वजन कम किया जा सकता है। - Claimed By : FB User- Agencia Welt - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software