About: http://data.cimple.eu/claim-review/bfdaaf1623c0f38ece943ed58ef74ba2cc449f31a49f898363ef8145     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अभिनेता गूफी पेंटल की मौत की पुरानी खबर भ्रामक दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज़ ने जांच में पाया कि अभिनेता गुफी पेंटल के निधन की एक साल पुरानी खबर को अभी का बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है। महाभारत सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल का निधन साल 2023 में ही हो गया था। - By: Jyoti Kumari - Published: Aug 23, 2024 at 05:19 PM - Updated: Nov 14, 2024 at 05:29 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महाभारत सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। यूजर्स इस पोस्ट को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। अभिनेता गूफी पेंटल का निधन 5 जून 2023 को दिल और किडनी संबंधी बीमारी के कारण हो गया था। सोशल मीडिया यूजर्स पुरानी खबर को अभी का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक पेज Bollywood Network ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, “महाभारत में मामा शकुनी जी का रोल करने वाले गुफी पटेल जी हमारे बीच नहीं रहे । अंतिम फोटो पर श्रद्धां”जलि जरूर दीजिए ओम Shanti” पोस्ट के आर्काइव लिंक यहाँ देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट काफी वायरल है, इसी नीचे देखा जा सकता है। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें वायरल दावे से जुड़ी खबर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर मिली। 5 जून 2023 को प्रकाशित खबर के अनुसार, “बीआर चोपड़ा की महाभारत में ‘शकुनि मामा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन हो गया। 5 जून 2023 को दिल और किडनी संबंधी बीमारी की वजह से उनका देहांत हो गया था। सर्च के दौरान हमें वायरल तस्वीर हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर में मिली। 5 जून 2023 को प्रकाशित खबर में बताया गया, अभिनेता गुफी पेंटल का 79 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके भाई और अभिनेता कंवरजीत पेंटल और उनके बेटे हैरी पेंटल ने उनका अंतिम संस्कार किया था। तस्वीर उसी समय की है। अभिनेता गुफी पेंटल के निधन से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स यहां पढ़ी जा सकती है। हमने पोस्ट को मुंबई में एंटरटेनमेंट को कवर करने वालीं दैनिक जागरण की वरिष्ठ पत्रकार स्मिता श्रीवास्तव के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया, यह खबर पुरानी है। अभिनेता गुफी पेंटल का निधन साल 2023 में ही हो गया है। पड़ताल के अंत में हमने पोस्ट को शेयर करने वाले पेज को स्कैन किया। पता चला कि इस पेज को 35 हजार लोग फॉलो करते हैं। पेज से ज्यादातर एंटरटेनमेंट से जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने जांच में पाया कि अभिनेता गुफी पेंटल के निधन की एक साल पुरानी खबर को अभी का बताकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है। महाभारत सीरियल में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुफी पेंटल का निधन साल 2023 में ही हो गया था। - Claim Review : महाभारत में मामा शकुनी जी का रोल करने वाले गुफी पटेल जी हमारे बीच नहीं रहे । - Claimed By : फेसबुक पेज - Bollywood Network - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software