About: http://data.cimple.eu/claim-review/c01e3bc04842be81291edfb42e8d09ec41561988d86f8e7373614a40     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • इस तस्वीर में प्रधान मंत्री प्रीति अडानी के सामने नहीं झुक रहे हैं वायरल पोस्ट का दावा है की महिला गौतम अडानी की पत्नी है | बूम ने पाया की यह दावे झूठे हैं भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर फ़ेसबुक और ट्विटर पर जोरों से वायरल हो रही है | इस तस्वीर में प्रधान मंत्री एक महिला के सामने झुक कर नमस्ते करते नज़र आते हैं | आस पास सुरक्षाकर्मी और पीछे एक हेलीकाप्टर दिखाई दे रहा है | इसके साथ तरह तरह के दावे किये जा रहे हैं | कुछ दावे जो कैप्शन में या तस्वीर के ऊपर एडिट कर लिखे गए हैं उन्हें आप नीचे देख सकते हैं | तस्वीर को एडिट कर उसके ऊपर लिखा है: "यह महिला उद्योगपति गौतम अडानी की पत्नी है | झुकी हुई गर्दन शायद रामु काका की है | खुद झुक जाते हैं और भक्तो को कहते हैं; मैं देश झुकने नहीं दूंगा, मैं देश बिकने नहीं दूंगा |" वही एक दूसरा दावा भी इसी तस्वीर के साथ वायरल है जिसमें कहा गया है: "भाईओ यह महिला उद्योगपति अडानी की पत्नी है जो इंसान झुका हुआ(बिका हुआ) है वो हमारे देश का PM है । गिर ही जा ना पैरों पर" आपको बता दें की यह तस्वीर कर्नाटक के तुमकुर में ली गयी है और यह गौतम अडानी की पत्नी नहीं बल्क़ि तुमकुर की मेयर हैं | यह सारे दावे फ़र्ज़ी हैं | आप इन पोस्ट्स को नीचे देख सकते हैं | इसके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें | यह दावे पहले बांग्ला में वायरल हुए थे जिसपर बूम ने लेख भी लिखा था | नीचे पढ़ें: फ़ैक्ट चेक बूम ने रिवर्स इमेज सर्च कर पाया की यह तस्वीर रेडिट वेबसाइट द्वारा इस्तेमाल की गयी थी जो 2014 में "Modi greeting Tumkur Mayor" (मोदी तुमकुर मेयर को नमन करते हुए) हैडलाइन के साथ प्रकाशित हुई थी | इसके अलावा हमें नव भारत टाइम्स का 2017 में प्रकाशित एक लेख मिला जिसमें समान तस्वीर की सच्चाई बताई गयी थी | इस लेख के एक अंश में लिखा है: "जिस महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झुककर प्रणाम कर रहे हैं उनका संबंध अडानी से नहीं बल्कि कर्नाटक के तुमकुर शहर से है। यह महिला तुमकुर की पूर्व मेयर गीता रुद्रेश हैं। साल 2014 के सितंबर महीने में एक फ़ूड पार्क का उद्घाटन करने के लिए मोदी तुमकुर आए थे। उनके आगमन पर शहर की मेयर (तत्कालीन) गीता रुद्रेश ने उनका स्वागत किया था।" विजय कर्नाटक के एक लेख के अनुसार नरेंद्र मोदी तुमकुर एक फ़ूड पार्क के उद्घाटन के लिए गए थे | वहां कर्नाटक के तब के मुख्य मंत्री के साथ साथ कई नेताओं से मिले थे जिसमें तुमकुर की मेयर गीता रुद्रेश भी शामिल थीं | (मुख्य लेख कन्नड़ भाषा में लिखा गया है, यह उसका हिंदी अनुवाद है |) यह तस्वीर उसी दौरान ली गयी थी |
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software