About: http://data.cimple.eu/claim-review/c0640a9ff35e9cdb4b2b43a5237161bf57d43805953a890cc4401156     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: कश्मीरी पंडितों को लेकर जावेद बेग के इंटरव्यू का वीडियो भारतीय मीडिया का है, पाकिस्तानी चैनल का नहीं कश्मीरी युवक जावेद बेग का इंटरव्यू दिखाने वाला वीडियो भारतीय न्यूज चैनल है। यह कंपनी श्रीनगर में स्थित है। इस वीडियो का पाकिस्तानी मीडिया से कोई संबंध नहीं है। जावेद बेग की खबर या इंटरव्यू को अन्य भारतीय मीडिया ने भी जगह दी है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 21, 2022 at 07:06 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म The Kashmir Files लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसको लेकर न्यूज चैनल्स पर जोरदार डिबेट चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर 2.20 मिनट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ANN TV News का लोगो लगा हुआ है। वीडियो पर उर्दू में स्क्रॉल चलता देखा जा सकता है। वीडियो में कश्मीरी युवा जावेद बेग एंकर से कह रहे हैं कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों के कत्लेआम को देखा है। मारे जाने वाले लोग किसी कश्मीरी मुस्लिम को नहीं मार रहे थे, वे निहत्थे थे। वह नरसंहार नहीं है तो क्या है। कश्मीरी पंडितों को मारने वाले हमारे ही साथ के थे। जो हमारे वालिद साहब के दौर में गलतियां हुई हैं, हमको यह स्वीकार करना है कि वे गलतियां हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तानी टीवी चैनल की न्यूज का हिस्सा है। विश्वास न्यूज ने अपी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो भारतीय यूट्यूब चैनल की न्यूज का हिस्सा है। इसका पाकिस्तानी मीडिया से कोई संबंध नहीं है। जावेद बेग की खबर को अन्य भारतीय न्यूज चैनलों ने चलाया है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Vinod Soni (आर्काइव) ने 20 मार्च 2022 को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, यह एक पाकिस्तानी टीवी चैनल की 2 मिनट की वीडियो क्लिप है। किसी भी भारतीय टीवी चैनल में अब तक यह सब कहने की हिम्मत नहीं पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले ANN TV News को सर्च किया। इसके यूट्यूब चैनल पर 15 मार्च 2022 को इस वीडियो को अपलोड किया गया है। इसका टाइटल है, Kashmiri Muslims Equally Responsible For Killing Of Kashmiri Pandita’s During 1990:- Javed beigh। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि ANN भारत का एक व्यावसायिक कॉमर्शियल टीवी न्यूज नेटवर्क है। न्यूज कंपनी की वेबसाइट के अबाउट अस सेक्शन में भी हमने इस बारे में सर्च किया। इसके मुताबिक, ‘Aalimi News Network’ Pvt. Ltd. Corporation द्वारा इसे भारत में चलाया जाता है। ANN भारत के 23 न्यूज संगठनों का एक समूह है। वेबसाइट पर एक न्यूज भी छपी है, जिसके मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने वीडियो को शेयर करते हुए इसको पाकिस्तानी चैनल समझ लिया था। बाद में इसकी लोकेशन पता चलने पर उन्होंने इसको सुधार लिया था। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने बाद में ट्वीट कर माफी भी मांगी थी। इसकी और पुष्टि के लिए हमने ANN न्यूज चैनल के एडटिर इन चीफ तारिक भट से बात की। उनका कहना है, 370 हटने के बाद कश्मीर में प्रो-पाकिस्तान न्यूज चैनल्स बंद हो गए। उसके बाद यहां सरकार ने प्रो-इंडियन चैनल्स को चलाने दिया। यह कश्मीर का चैनल है। इसको हाल ही में रिपब्लिक डे पर स्टेट अवार्ड मिला है। यह एक भारतीय चैनल है, जो श्रीनगर में स्थित है। यह पाकिस्तानी टीवी चैनल नहीं है। अगर हम जावेद बेग की बात को छापने की बात करें तो news18 ने 17 मार्च को खबर छापी है। जिसके मुताबिक, कश्मीरी लेखक जावेद बेग ने माना है कि वह उस भयानक दौर के गवाह रहे हैं। आज युवाओं को उनके पूर्वजों द्वारा की गई गलती को स्वीकार कर लेना चाहिए। 20 मार्च 2022 को IndiaTV के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में भी जावेद बेग को सुना जा सकता है। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Vinod Soni की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, वह दिल्ली में रहते हैं। निष्कर्ष: कश्मीरी युवक जावेद बेग का इंटरव्यू दिखाने वाला वीडियो भारतीय न्यूज चैनल है। यह कंपनी श्रीनगर में स्थित है। इस वीडियो का पाकिस्तानी मीडिया से कोई संबंध नहीं है। जावेद बेग की खबर या इंटरव्यू को अन्य भारतीय मीडिया ने भी जगह दी है। - Claim Review : कश्मीरी पंडितों को लेकर जावेद बेग के इंटरव्यू का यह वीडियो पाकिस्तानी न्यूज चैनल का है - Claimed By : FB User- Vinod Soni - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software