About: http://data.cimple.eu/claim-review/c5f41d88235e432aed82237bd07fc0fe127d212e0db7115b3c9ef446     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : न्यूजीलैंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना के वीडियो को राम मंदिर का बताकर फैलाया जा रहा है झूठ विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हेलीकाप्टर क्रैश का वायरल वीडियो अयोध्या राम मंदिर की नहीं है, बल्कि न्यूजीलैंड का है और 2011 का है। - By: Pallavi Mishra - Published: Jan 30, 2024 at 05:33 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है। देश और विदेश से भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक हेलीकॉप्टर को क्रैश होते हुए देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह अयोध्या राम मंदिर की घटना है। विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा गलत निकला। हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो अयोध्या राम मंदिर का नहीं है, बल्कि न्यूजीलैंड का है। अयोध्या में ऐसी कोई दुर्घटना नहीं हुई है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘विपिन राज फौजी’ ने वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है,”राम मंदिर मे सुबह सुबह की घटना। देखा वीडियो के चक्कर में क्या हुआ।” पड़ताल पड़ताल शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड सर्च से ढूंढा कि क्या अयोध्या राम मंदिर के पास कोई हेलीकाप्टर क्रैश हुआ है? हमें कहीं भी ऐसी कोई खबर नहीं मिली। हमने इस विषय में दैनिक जागरण के अयोध्या यूनिट के संपादकीय प्रभारी रमाशरण अवस्थी से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि अयोध्या में ऐसी कोई हेलीकॉप्टर दुर्घटना नहीं हुई है। इसके बाद वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स को गूगल लेंस पर सर्च किया। हमें यह पूरा वीडियो Murray Job (मर्रे जॉब) नाम के यूट्यूब चैनल पर 17 दिसंबर 2011 अपलोड मिला। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में इसे न्यूजीलैंड का बताया गया। यहाँ से हिंट लेते हुए हमने कीवर्ड्स के साथ ढूंढा तो हमें यह वीडियो अलग एंगल से एबीसी न्यूज (ऑस्ट्रेलिया) के यूट्यूब चैनल पर 23 नवंबर 2011 को अपलोड मिला। साथ लिखे डिस्क्रिप्शन के अनुसार “ऑकलैंड के व्यस्त तट पर एक विशाल क्रिसमस ट्री स्थापित करते समय एक पायलट का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया।” हमें यह वीडियो स्काई न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी 23 नवंबर 2011 को अपलोड मिला। अंत में हमने वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर विपिन राज फौजी के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और यूजर के 5000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि हेलीकाप्टर क्रैश का वायरल वीडियो अयोध्या राम मंदिर की नहीं है, बल्कि न्यूजीलैंड का है और 2011 का है। - Claim Review : अयोध्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटना - Claimed By : फेसबुक यूजर ‘विपिन राज फौजी’ - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software