About: http://data.cimple.eu/claim-review/c674d60b05b72ac28088e3622f921d4ca15f2dafc630eb52ea4ee579     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: बोरी को लेकर छीना-झपटी करने वाले लोगों का यह वीडियो पुराना है, पाकिस्तान के हालिया खाद्य संकट से नहीं है कोई संबंध पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सितंबर 2022 में भी वायरल हुआ था। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 16, 2023 at 05:21 PM - Updated: Jan 16, 2023 at 05:24 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पाकिस्तान में बिगड़े आर्थिक हालात और खाद्य पदार्थों के बढ़ते दाम के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोगों को एक बोरी को एक-दूसरे से छीनते हुए देखा जा सकता है। 41 सेकंड के इस वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अब पाकिस्तान की खराब हालत की वजह से वहां आटे के लिए लड़ाई हो रही है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराना है। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Chetan Anand (आर्काइव लिंक) ने 12 जनवरी को वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, श्रीलंका और चीन के हालात देखने के बाद अब आटे के लिए लड़ते पाकिस्तान की हालत देख लीजिए और चैन मनाइए कि आप श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विकसित होते भारत में हैं !! भाजपा विधायक डॉ. शलभमणि त्रिपाठी (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल के इनविड टूल की मदद से इसका कीफ्रेम निकाला। उसे गूगल रिवर्स इमेज से सर्च करने पर हमें ट्विटर यूजर @1on1__ (आर्काइव लिंक) के अकाउंट से पोस्ट किया यह वीडियो मिला। इसे 9 सितंबर 2022 को पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है कि वीडियो सिंध का है, जहां से बिलावल भुट्टो ने एनए सीट जीती थी और विदेश मंत्री बने थे। लोग खाने के लिए लड़ रहे हैं। बिलावल और उनकी पार्टी सिंध में 30 साल से शासन कर रहे हैं। रेडिट डॉट कॉम पर भी हमें वायरल वीडियो मिला। इसे 12 सितंबर 2022 का अपलोड किया गया है। इसमें लिखा है कि पाकिस्तान के आर्थिक हालात काफी खराब हो गए हैं। लोग खाने के लिए लड़ रहे हैं। ट्विटर यूजर Liaqat Baloch (आर्काइव लिंक) ने भी 6 सितंबर 2022 को वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता सिरदर्द बन गई है। इससे पता चलता है कि यह वीडियो पहले भी वायरल हो चुका है। विश्वास न्यूज स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि वायरल वीडियो कब का है और कहां है, लेकिन सितंबर से यह इंटरनेट पर मौजूद है, इससे साफ है कि यह हाल-फिलहाल का नहीं है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने बलूचिस्तान टीवी के सीईओ मोहम्मद शाह दोतानी से ट्वटिर के जरिए संपर्क किया। उनका कहना है, ‘यह पुराना वीडियो है। इसका हालिया हालात से कोई ताल्लुक नहीं है।‘ पुराने वीडियो को हाल का बताकर शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘चेतन आनंद‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, यूजर ऑस्टिन टेक्सास में रहते हैं और इनके 100 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सितंबर 2022 में भी वायरल हुआ था। इसका हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : वीडियो पाकिस्तान की हालिया खराब आर्थिक हालात के दौरान का है। - Claimed By : Fb User- Chetan Anand - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software