About: http://data.cimple.eu/claim-review/c83c1225f559fbfba9f6dc198b8944ea39e4922c6f2d67c562d1d70d     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : राहुल गांधी के स्वागत का नहीं, दीपेंद्र हुड्डा के काफिले का है वायरल वीडियो विश्वास न्यूज की जांच में राहुल गांधी के स्वागत के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो सोनीपत के बरोदा में हुई कांग्रेस की जनाक्रोश रैली का है, जहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा ऊंट पर सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचे थे। वहीं, पर बुलडोजर की मदद से उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई थी। वीडियो को अब राहुल गांधी की यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - By: Jyoti Kumari - Published: Feb 12, 2024 at 06:08 PM - Updated: Feb 12, 2024 at 06:32 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है। वीडियो में दो लोग ऊंट के ऊपर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है। कुछ लोगों को काफिले पर बुलडोजर के जरिए फूलों की वर्षा करते हुए देखा जा सकता है। अब इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का वीडियो है। विश्वास न्यूज की जांच में वायरल दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कोई संबंध नहीं है। वीडियो जनवरी 2024 का है,जब सोनीपत के बरोदा में हुई कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ऊंट पर सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचे थे।इस दौरान बुलडोजर की मदद से उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई थी। वीडियो को अब राहुल गांधी की यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर ‘Neeraj Rai’ ने 7 फरवरी 2024 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “*आजाद भारत मे ऐसा जोशीला स्वागत शायद ही किसी नेता का हुवा होगा जैसा राहुल गांधी का हो रहा है*।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च करना शुरू किया। हमें दावे से जुड़ी पोस्ट दीपेंद्र हुड्डा के वेरिफाइड सोशल मीडिया अकाउंट पर मिली। 7 जनवरी 2024 को वीडियो शेयर करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने लिखा है, “बरोदा (सोनीपत) की ‘जन आक्रोश रैली’ में लोगों ने जो स्नेहपूर्ण और शानदार स्वागत किया वो मैं कभी नहीं भूल सकता। मेरे पर बरसाए गए हर एक फूल की कीमत अनमोल है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आपकी अपेक्षाओं को पूरे जी-जान से पूरा करूंगा। कभी कोई कमी नहीं छोड़ूँगा।” सर्च के दौरान हमें दावे से जुड़ी पोस्ट ‘newstvpar’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली। 7 जनवरी 2024 को शेयर किए गए वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, वीडियो सोनीपत में कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा की जन आक्रोश रैली का है, जिसमें वो ऊंट पर सवारी करते हुए आए थे। वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट को हरिभूमि डॉट कॉम की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में पढ़ा जा सकता है। 7 जनवरी 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है, “सोनीपत के बरोदा में हो रही कांग्रेस की जनाक्रोश रैली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा अलग अंदाज में नजर आए। वे ऊंट पर सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचे। यही नहीं, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान भी ऊंट पर सवार नजर आए। रैली स्थल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जगह-जगह बुलडोजर खड़े किए गए थे। बुलडोजर पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र हुड्डा पर फूल बरसाए।” वायरल वीडियो से जुड़ी अन्य रिपोर्ट्स को यहां पढ़ा जा सकता है। वायरल वीडियो के बारे में जानकारी के लिए हमने दैनिक जागरण के सोनीपत चीफ सब एडिटर, नंदकिशोर भारद्वाज को संपर्क किया। उनके साथ वायरल पोस्ट के लिंक को भी शेयर किया। उन्होंने हमें बताया,”यह वीडियो 7 फरवरी को गोहाना में बरोदा रैली का है। इस जन आक्रोश रैली में भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे थे। रैली स्थल तक दीपेंद्र हुड्डा ऊंट पर सवार होकर पहुंचे थे, उन पर जेसीबी से फूल बरसाए गए थे यह वीडियो उसी समय का है।” ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा‘ की शुरुआत मणिपुर से होकर मुंबई में समाप्त होगी। और यह यात्रा हरियाणा होकर नहीं गुजरेगी ,जबकि वायरल वीडियो हरियाणा का है। अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। यूजर के फेसबुक पर करीबन 5 हजार मित्र हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यूजर जौनपुर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में राहुल गांधी के स्वागत के नाम पर वायरल वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत निकला। वायरल वीडियो का ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से कोई संबंध नहीं है। असल में यह वीडियो सोनीपत के बरोदा में हुई कांग्रेस की जनाक्रोश रैली का है, जहां सांसद दीपेंद्र हुड्डा ऊंट पर सवार होकर रैली स्थल तक पहुंचे थे। वहीं, पर बुलडोजर की मदद से उनके काफिले पर फूलों की वर्षा की गई थी। वीडियो को अब राहुल गांधी की यात्रा से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान राहुल गांधी के काफिले का वीडियो। - Claimed By : फेसबुक यूजर - Neeraj Rai - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software