About: http://data.cimple.eu/claim-review/d2377b9d69ce3cfe8dd7fc7c8cefbf5fa7b7349092619df4ace4de53     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: विमान हादसे के बनावटी वीडियो को असली समझकर शेयर कर रहे लोग डिजिटली तैयार किए गए विमान हादसे के वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। यूजर्स भी इसे असली समझकर शेयर कर रहे हैं, जबकि इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 22, 2023 at 05:27 PM - Updated: Jan 23, 2023 at 08:10 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल में हुए विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरों को उससे जोड़कर वायरल किया गया था। अब सोशल मीडिया पर विमान हादसे की वीडियो शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो भारतीय हवाईअड्डे पर नेपाली विमान दुर्घटना की है। वीडियो में जलता विमान दिख रहा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि विमान हादसे का यह वीडियो असली नहीं, बल्कि डिजिटली तैयार किया गया है। इसको असली समझकर यूजर्स शेयर कर रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Digital Gyan 2.0 (आर्काइव लिंक) ने 21 जनवरी को 3.31 मिनट के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, Nepal plane crash emergency landing in indian airport.… पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। इसमें हवाई जहाज पर यूएस का झंडा बना हुआ है और यूनाइटेड स्टेट्स लिखा हुआ है। मतलब यह नेपाल का तो नहीं है। साथ ही वीडियो देखने पर पता चलेगा कि कई कैमरों से इसे शूट किया गया है। इससे हमें यह संदिग्ध लगा। इसके बारे में हमने कीवर्ड से सर्च किया। हमें फेसबुक पेज ‘फ्रीज’ पर वायरल वीडियो (आर्काइव लिंक) मिला। इसे 17 जनवरी को अपलोड किया गया है। इसमें भी लिखा है कि 2023 में नेपाल प्लेन की भारतीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग। इसमें कमेंट में कई यूजर्स ने इसे गेमिंग वीडियो बताया है, जबकि कुछ ने इसे फेक बताया है। इस पेज पर हमें इस तरह के कई वीडियोज मिले। इनको अलग-अलग दावों के साथ पोस्ट किया गया है। पेज के बायो में लिखा है कि गेमिंग वीडियो क्रिएटर। फेसबुक पेज ‘फ्रीज’ पर पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ Grand Theft Auto V. को भी टैग किया गया है। Grand Theft Auto V. (आर्काइव लिंक) पेज पर भी इस तरह के कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। हमें सर्च में यह वीडियो BBB-Gaming यूट्यूब चैनल पर भी मिला। इसे 18 सितंबर 2021 को अपलोड किया गया है। इसमें डिस्क्लेमर लिखा है कि यह केवल बनावटी फ्लाइट है। यह स्थिति वास्तविक नहीं है। इस वीडियो में कुछ भी असली नहीं है। इस बारे में हमने कीवर्ड से गूगल पर ओपन सर्च भी किया, लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिससे इस दावे की पुष्टि हो सके। नेपाल में हुए विमान हादसे को लेकर वायरल कुछ पोस्ट की पड़ताल विश्वास न्यूज ने की थी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने वीडियो एडिटिंग एक्सपर्ट अरुण कुमार से बात कर उनको वायरल वीडियो भेजा। उनका कहना है, ‘यह पूरी तरह से गेमिंग वीडियो है। इसको अलग-अलग एंगल से शूट किया गया है। यह ग्राफिक्स है पूरी तरह से।‘ फेक वीडियो को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर Digital Gyan 2.0 की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। 6 जनवरी को बने इस पेज को 8 हजार यूजर्स फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: डिजिटली तैयार किए गए विमान हादसे के वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। यूजर्स भी इसे असली समझकर शेयर कर रहे हैं, जबकि इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। - Claim Review : यह वीडियो भारतीय इवाईअड्डे पर नेपाली विमान दुर्घटना की है। - Claimed By : FB User- Digital Gyan 2.0 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software