About: http://data.cimple.eu/claim-review/d4d6c477c850304ec1fe47e532a8a931cdbdd49e43ba841673dca02c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : किसान आंदोलन की परेड के नाम पर वायरल हुआ ट्रैक्टर स्टंट का पुराना वीडियो - By: Ashish Maharishi - Published: Jan 6, 2021 at 07:21 PM नई दिल्ली (Vishvas News)। किसान आंदोलन के दरमियान ट्रैक्टर स्टंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे किसान आंदोलन से जोड़ते हुए दावा कर रहे हैं कि 26 जनवरी को होने वाले किसान परेड के लिए युवा किसान ट्रैक्टर स्टंट की तैयारी में जुटा हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक को अपने ट्रैक्टर के साथ खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। पड़ताल में पता चला कि वीडियो फरवरी 2020 का है। इस वीडियो का किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक पेज डेली हरियाणा न्यूज ने वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए दावा किया : ‘युवा किसान…26 जनवरी की परेड़ की तैयारी ठीक है ना’ फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। इस वीडियो को दूसरे यूजर्स भी किसान आंदोलन से जोड़ते हुए अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैला रहे हैं। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल हो रहे वीडियो को InVID टूल में अपलोड किया। इसके बाद इससे कई वीडियो ग्रैब्स निकाले। जब हमने रिवर्स इमेज टूल में इसे अपलोड करके सर्च किया तो हमें कई वीडियो मिले। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सुभाष बताया गया। ओरिजनल वीडियो हमें 11 फरवरी 2020 को अपलोड मिला। जॉनी हरियाणा नाम के एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा : ‘ 1 टायर पर घुमा दिया ट्रैक्टर // सुभाष हरियाणा 855।। Swaraj 855 Dangerous Stunt’ पूरा वीडियो नीचे देखें। पड़ताल के दौरान विश्वास न्यूज ने यूट्यूब पर अलग-अलग कीवर्ड टाइप करके सर्च किया। हमें पता चला कि युवक का नाम सुभाष लठवाल है। वे अपने स्टंट के लिए प्रसिद्ध हैं। इनके कई वीडियो हमें यूट्यूब पर मिलें। कई वीडियो देखने पर हमें पता चला कि सुभाष लठवाल सोनीपत के मुंडलाना गांव के रहने वाले हैं। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने सीधे सुभाष लठवाल से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि किसान आंदोलन में हम लोग अपने बुर्जुगों के साथ हैं, लेकिन यह वीडियो पुराना है। यह कम्पीटिशन के दौरान का वीडियो है। पड़ताल के दौरान हमें पता चला कि किसान आंदोलन में शामिल संगठनों ने 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर किसान परेड मार्च का करने का एलान कर चुके हैं। खबर यहां पढ़ें। तहकीकात के अंत में हमने उस फेसबुक पेज की सोशल स्कैनिंग की, जिसने पुराने वीडियो को किसान आंदोलन से जोड़कर वायरल किया। हमें पता चला कि डेली हरियाणा न्यूज नाम के इस पेज को 38 हजार लोग फॉलो करते हैं। - Claim Review : किसान आंदोलन में परेड की तैयारी का वीडियो - Claimed By : Daily Haryana News - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software