About: http://data.cimple.eu/claim-review/d578d202dde0db29aa9bbc7eb63e85ba2f83f8491a710bf65a1df55b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: चीन के “डर” से कांग्रेस के अरुणाचल में लोकसभा व विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का दावा FAKE और चुनावी दुष्प्रचार चीन की वजह से कांग्रेस पार्टी के अरुणाचल प्रदेश लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिए जाने का दावा गलत और चुनावी दुष्प्रचार है। कांग्रेस लोकसभा की दोनों सीट पर चुनाव लड़ रही है और कुल 60 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। - By: Abhishek Parashar - Published: Apr 15, 2024 at 04:34 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में दावा किया गया है कि कांग्रेस ने चीन के “डर” की वजह से अरुणाचल प्रदेश में एक भी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। साथ ही यह दावा किया गया है कि पूर्वोत्तर राज्य से शुरू होने के बावजूद राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के दौरान अरुणाचल प्रदेश से दूरी बनाकर रखी गई। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। कांग्रेस पार्टी ने अरुणचाल प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव दोनों के लिए अपने प्रत्याशियों को टिकट दिया है। यह दावा गलत है कि कांग्रेस पार्टी अरुणाचल प्रदेश में चुनाव नहीं लड़ रही है। साथ ही यह दावा भी गलत है कि राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अरुणाचल प्रदेश से नहीं गुजरी। असम से शुरू होने के बाद इस यात्रा का अगल पड़ाव अरुणाचल प्रदेश ही था। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘I HATE AAP PARTY’ ने वायरल पोस्ट (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी ने चीन के डर की वजह से अरुणाचल प्रदेश में अपने उम्मीदवार नहीं खड़े किए है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई अन्य यूजर्स ने इसे समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल चुनाव आयोग की अधिसूचना (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों (अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व) पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा। इसके बाद हमने इन दोनों सीटों से चुनाव लड़े रहे प्रत्याशियों की सूची को चेक किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश (पूर्व) लोकसभा सीट से कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिसमें से 10 के नामांकन स्वीकार किए जा चुके हैं। इस सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार बोसीराम सिराम हैं। वहीं अरुणाचल प्रदेश (पश्चिम) लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार नाबाम तुकी हैं। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ ही अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव हो रहे हैं। राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और न्यूज एएनआई की रिपोर्ट (आर्काइव लिंक) के मुताबिक, कांग्रेस कुल 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। यानी यह दावा गलत और तथ्यों से परे है कि कांग्रेस चीन की वजह से अरुणाचल प्रदेश विधानसभा और लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रही है। वायरल पोस्ट में दूसरा दावा है कि पूर्वोत्तर से शुरू होने के बावजूद राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अरुणाचल प्रदेश से नहीं गुजरी। सर्च में हमें ऐसी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली, जिसमें राहुल गांधी की यात्रा के अरुणाचल प्रदेश पहुंचने का जिक्र है। 20 जनवरी 2024 की सीएनबीसी18.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, असम होते हुए राहुल गांधी की “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” अरुणाचल प्रदेश पहुंची, जहां अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नाबाम तुकी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। वायरल पोस्ट में किए गए दोनों ही दावे को लेकर हमने नाबाम तुकी से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे को फेक बताते हुए कहा, “कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा दोनों ही चुनाव लड़ रही है।” वायरल पोस्ट को जिस ग्रुप में शेयर करने वाला ग्रुप पब्लिक ग्रुप है, जिसके करीब तीन हजार से अधिक सदस्य हैं। चुनाव से संबंधित अन्य भ्रामक व फेक दावों की जांच करती फैक्ट चेक रिपोर्ट को विश्वास न्यूज के चुनावी सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: चीन की वजह से कांग्रेस पार्टी के अरुणाचल प्रदेश लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिए जाने का दावा गलत और चुनावी दुष्प्रचार है। कांग्रेस लोकसभा की दोनों सीट पर चुनाव लड़ रही है और कुल 60 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस 34 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। - Claim Review : चीन के डर की वजह से अरुणाचल प्रदेश लोकसभा और विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ रही कांग्रेस। - Claimed By : FB User-Mayur Vashi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software