About: http://data.cimple.eu/claim-review/d7524bc0ba36c29fa2e581e0a5c3b3ab577c1841641fea5c542a44d3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सही सलामत हैं गायक मीका सिंह, मौत की अफवाह उड़ाती पोस्ट फर्जी है निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में मीका सिंह के निधन से जुड़ी खबरें फेक निकलीं। By: Pallavi Mishra - Published: Jun 21, 2021 at 07:08 PM - Updated: Jun 21, 2021 at 09:43 PM - विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया में गायक मीका सिंह के निधन की अफवाह उड़ी हुई है। हमारी जांच में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। विश्वास न्यूज की पड़ताल में पता चला कि मीका सिंह एक दम चुस्त दुरुस्त हैं। उनकी मौत को लेकर वायरल हो रही पोस्ट अफर्जी फवाह है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर ‘Sudhu Tor Nam’ ने 19 जून को मीका की एक तस्वीर शेयर की जिसके ऊपर लिखा था “RIP MIKA SINGH REST IN PEACE SIR” साथ में डिस्क्रिप्शन लिखा था “लौट आओ मीका सर” फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल इस अफवाह की सच्चाई जानने के लिए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले गूगल सर्च का सहारा लिया। हमें कहीं भी मीका की मृत्यु की ऐसी कोई खबर नहीं मिली। मीका सिंह एक बहुत बड़ी हस्ती हैं और यदि उनको लेकर ऐसी कोई खबर आयी होती तो मीडिया में ज़रूर आती। इसके बाद हमने मीका के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला। यहाँ उन्होंने आज ही, यानि जून 21 को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्टस शेयर की थी। इसी तरह वे ट्विटर पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने यहाँ भी आज कई पोस्ट्स ट्वीट और रीट्वीट कर रखी हैं। फेसबुक पर भी मीका की आज यानि जून 21 को की गयी पोस्ट्स देखि जा सकती हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल हो रही पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए दैनिक जागरण के लिए एंटरटेनमेंट कवर करने वाली प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट, स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया कि मीका बिलकुल ठीक हैं। और ये पोस्ट गलत है। मीका के बिज़नेस मैनेजर ने भी विश्वास न्यूज़ को बताया कि ये खबर फर्जी है। मीका बिलकुल ठीक हैं। फेसबुक पर इस पोस्ट को Sudhu Tor Nam नाम के पेज ने शेयर किया था। पेज के फेसबुक पर 186K फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में मीका सिंह के निधन से जुड़ी खबरें फेक निकलीं। Claim Review : Laut aao Mika sir - Claimed By : Sudhu Tor Nam - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software