About: http://data.cimple.eu/claim-review/d9499ad9a73f9aab09f4cbe29b04217bcfad748a83121b184453494e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: श्रीलंका भारतीय जनता पार्टी का इंडिया की बीजेपी से नहीं है कोई सम्बन्ध, वायरल दवा मनगढ़ंत है वायरल पोस्ट फर्जी है। भारतीय राजनीतिक पार्टी BJP ने श्रीलंका में अपनी इकाई लॉन्च नहीं की है। - By: Abbinaya Kuzhanthaivel - Published: Mar 8, 2021 at 06:31 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़)। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि भारतीय राजनीतिक पार्टी BJP (भारतीय जनता पार्टी) ने पड़ोसी राज्य श्रीलंका में अपनी पहुंच बढ़ा दी है और श्रीलंकाई भारतीय जनता पार्टी लॉन्च की है। Vishvas News की जांच में यह दावा फर्जी निकला। क्या है वायरल पोस्ट में ट्विटर पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया है, (अनुवादित) “त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब सही थे। भाजपा श्रीलंका में भी। जाफना में प्रधान कार्यालय। श्रीलंका में भाजपा।” इस पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहाँ देखा जा सकता है। पड़ताल कीवर्ड सर्च करने पर हमें एक खबर मिली। 16 फरवरी को प्रकाशित खबर में कहा गया कि भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के द्वीप राष्ट्र श्रीलंका में एक राजनीतिक इकाई स्थापित करने की योजना की खबर गलत है। श्रीलंका के चुनाव आयोग के चेयरमैन निमल पंचीवा ने इन ख़बरों का खंडन करते हुए कहा कि देश का चुनाव संबंधित कानून इस तरह की व्यवस्था की अनुमति नहीं देता है। हमने श्रीलंकाई भाजपा के बारे में खबरों के लिए इंटरनेट पर खोज की। हमें श्रीलंका में एक नयी पार्टी के लॉन्च के बारे कुछ प्रामाणिक ख़बरें मिलीं। ख़बरों के अनुसार, शिक्षा और खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ‘श्रीलंकाई भारतीय जनता पार्टी’ नाम की एक पार्टी लॉन्ईच की गयी है। पर हमें navbharattimes.indiatimes.com की एक खबर मिली जिसके अनुसार ‘श्रीलंकाई भारतीय जनता पार्टी’ प्रमुख ने स्पष्ट किया है कि पार्टी का भारत में भाजपा से कोई संबंध नहीं है। हमें फेसबुक पर एक वीडियो भी मिला, जिसमें श्रीलंकाई बीजेपी नेता वी मुथुस्सामी को यह कहते हुए देखा जा सकता है, “हमने तमिल लोगों के लिए खेल और शिक्षा का मानकीकरण करना शुरू कर दिया है। भारत में भाजपा के साथ कोई संबंध नहीं है।” विश्वास न्यूज़ ने सत्यापन के लिए दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो प्रमुख आशुतोष झा से संपर्क किया। उन्होंने कहा “वायरल दावा फर्जी है। श्रीलंका में इसी नाम से शुरू की गई पार्टी का भारत में भाजपा के साथ कोई संबंध नहीं है।” वायरल पोस्ट को साझा करने वाले ट्विटर यूजर की सोशल स्कैनिंग से पता चला कि उनके 1000 से अधिक फॉलर्स हैं और वे कोलकाता के हैं। निष्कर्ष: वायरल पोस्ट फर्जी है। भारतीय राजनीतिक पार्टी BJP ने श्रीलंका में अपनी इकाई लॉन्च नहीं की है। - Claim Review : Tripura CM Biplab Deb was right. BJP is in Sri Lanka too. Head office at Jaffna. - Claimed By : Ajesh Padmanabhan - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software