About: http://data.cimple.eu/claim-review/d951ffcb6fbda754d1ca73e20b1485d3268f40ebdc1eac5f661e3758     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: वायरल तस्वीर में पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ एडविना नहीं है, तस्वीर फर्जी दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में पंडित नेहरू की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी निकला। तस्वीर में पंडित नेहरू के साथ माउंटबेटन की पत्नी एडविना नहीं, बल्कि तत्कालीन ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर की पत्नी सिमॉन हैं। - By: Jyoti Kumari - Published: Feb 10, 2023 at 04:37 PM नई दिल्ली (विश्वास टीम)। सोशल मीडिया पर भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की एक तस्वीर वायरल की जा रही है। वायरल तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इस तस्वीर में पंडित नेहरू के साथ दिख रही महिला का नाम एडविना हैं। कई यूज़र्स इस दावे को सच मानते हुए तस्वीर को शेयर कर रहे हैं। विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में यह दावा गलत पाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में पंडित नेहरू के साथ माउंटबेटन की पत्नी एडविना नहीं, बल्कि तत्कालीन ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर की पत्नी सिमॉन हैं। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर ‘असीस दुबे‘ ने 9 फरवरी को एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “जब भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस देश के लिए बलिदान दे रहे थे,तो गदार नेहरु एडविना के साथ गुलछर्रे उड़ा रहा था। “ सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस तस्वीर को समान और मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज़ ने वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए गूगल लेंस का इस्तेमाल किया। हमें वायरल तस्वीर कई जगह अपलोड मिली। thehindu.com की वेबसाइट पर 21 जनवरी 2012 को प्रकाशित आर्टिकल में वायरल तस्वीर मिली। द हिन्दू का यह आर्टिकल भारत की मशहूर फोटो जर्नलिस्ट होमाई व्यारावाला पर आधारित था। आपको बता दें कि होमाई व्यारावाला भारत की पहली महिला फोटो जर्नलिस्ट मानी जाती हैं। यहां तस्वीर के साथ जानकारी दी गई थी, “Prime Minister Nehru with Mrs. Simon, the wife of the British Deputy High Commissioner, on board the first BOAC flight in India. Photos courtesy: HomaiVyarawalla archive,Alkazi Collection ofPhotography।” (हिंदी अनुवाद : ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर की पत्नी श्रीमती सिमॉन के साथ प्रधान मंत्री नेहरू भारत में पहली BOAC उड़ान पर। ) सर्च के दौरान हमें homegrown.co.in की वेबसाइट के एक आर्टिकल में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की कई तस्वीरें मिली। 8 जून 2021 को प्रकाशित आर्टिकल में वायरल तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है,‘एक ब्रिटिश डिप्लोमैट की पत्नी की सिगरेट जलाते नेहरू।’ इस रिपोर्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। यहां तस्वीर का क्रेडिट अल्काज़ी कलेक्शन ऑफ़ फोटोग्राफी, होमाई व्यारावाला आर्काइव्ज को दिया गया था। हमें प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो, मुंबई की साइट पर 16 जनवरी 2012 का एक लेख मिला। यह लेख होमाई व्यारावाला के निधन के बाद लिखा गया था। इस लेख की शुरुआत में ही पंडित नेहरू की इस मशहूर तस्वीर का जिक्र कर होमाई व्यारावाला को याद किया जा रहा है। इस लेख को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है। पहले भी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहां पढ़ा जा सकता है। विश्वास न्यूज़ ने इस संबंध में कांग्रेस के सचिव प्रणव झा से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि यह पंडित नेहरू की मशहूर तस्वीर है और इसमें एडविना नहीं, बल्कि श्रीमती सिमॉन हैं। यह मशहूर तस्वीर होमाई व्यारावाला ने ली थी। सभी जानते हैं कि इस तस्वीर में पंडित नेहरू के साथ एडविना नहीं, बल्कि ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर की पत्नी सिमॉन हैं। पड़ताल के अंत में हमने इस तस्वीर को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग में पता चला कि यूजर गोरखपुर के निवासी हैं। फेसबुक पर यूजर के 4 हज़ार से ज्यादा फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ की पड़ताल में पंडित नेहरू की तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा फर्जी निकला। तस्वीर में पंडित नेहरू के साथ माउंटबेटन की पत्नी एडविना नहीं, बल्कि तत्कालीन ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर की पत्नी सिमॉन हैं। - Claim Review : इस तस्वीर में पंडित नेहरू के साथ दिख रही महिला का नाम एडविना हैं। - Claimed By : फेसबुक यूजर- असीस दुबे - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software