About: http://data.cimple.eu/claim-review/db9ac9233845e56492d17ba236dbd88a619f88e6904f0b2d25e000de     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीर एडिट कर गलत संदर्भ में की जा रही शेयर विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। राजनाथ सिंह की तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असली तस्वीर में राजनाथ सिंह राफेल लड़ाकू विमान की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। - By: Pragya Shukla - Published: Jun 9, 2022 at 12:16 PM - Updated: Jun 9, 2022 at 12:21 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाल, चीन और पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमले के जवाब में राजनाथ सिंह ने बॉर्डर्स पर नींबू मिर्ची लगाई है। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असली तस्वीर में राजनाथ सिंह राफेल लड़ाकू विमान की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर Ajit Shastri ने वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, “भारत के रक्षा मंत्री समझदार है तभी भारत की जनता ने विश्वास करके रक्षा मंत्री तक पहुंचाया है। सीमाओं की सुरक्षा में दुश्मनों को मिर्ची दिखा रहे हैं।” पोस्ट का आर्काइव वर्जन यहां देखा जा सकता है। पड़ताल – वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। इस दौरान हमें असली तस्वीर दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट में प्रकाशित मिली। 8 अक्टूबर 2019 को छपी इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, असली तस्वीर में राजनाथ सिंह राफेल लड़ाकू विमान की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। विजयदशमी के मौके पर फ्रांस ने भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल को लेने के लिए खुद फ्रांस पहुंचे हुए हैं। विमान मिलने के बाद राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की और उस पर ‘ऊँ’ लिखा था। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इन तस्वीरों को ट्वीट किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने संबंधित कीवर्ड्स के जरिए गूगल पर कुछ कीवर्ड्स के जरिए सर्च किया। हमें वायरल तस्वीर से जुड़ी एक वीडियो रिपोर्ट इकोनॉमिक टाइम्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। वीडियो रिपोर्ट को 8 अक्टूबर 2019 को अपलोड किया गया था। वीडियो में साफ तौर पर राजनाथ सिंह को शस्त्र पूजा करते हुए देखा जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए हमने बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सोनकर से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल दावा गलत है। राजनाथ सिंह की एडिटेड तस्वीर को शेयर कर दुष्प्रचार किया जा रहा है। नीचे दोनों तस्वीरों के अंतर को साफ तौर पर देखा जा सकता है। तकरीबन दो साल पहले यह एडिटेड तस्वीर मिलते-जुलते दावों के साथ वायरल हुई थी। उस समय भी हमने दावे का फैक्ट चेक कर सच्चाई सामने रखी थी। उस दौरान हमने फोटोग्राफर बॉब एडमे से बातचीत की थी। उन्होंने विश्वास न्यूज को बताया था, ‘यह तस्वीर 2019 फ्रांस की है, जिसमें भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राफेल एयरक्राफ्ट के साथ थे। तस्वीर मैंने ही खींची थी।’ अंतिम चरण में विश्वास न्यूज ने इस पोस्ट को शेयर करने वाले यूजर की सोशल स्कैनिंग की। स्कैनिंग से पता चला कि यूजर हरियाणा के हिसार शहर का रहने वाला है। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला। राजनाथ सिंह की तस्वीर को एडिट कर गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। असली तस्वीर में राजनाथ सिंह राफेल लड़ाकू विमान की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। - Claim Review : भारत के रक्षा मंत्री समझदार है तभी भारत की जनता ने विश्वास करके रक्षा मंत्री तक पहुंचाया है। सीमाओं की सुरक्षा में दुश्मनों को मिर्ची दिखा रहे हैं। - Claimed By : Ajit Shastri - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software