About: http://data.cimple.eu/claim-review/dd5069f9bb54a9d1a184d71bec6f3120d00ca5e89a33bb39fbd9375e     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा था निशाना, अधूरा वीडियो वायरल कर किया जा रहा गलत दावा चंडीगढ़ मेयर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला था। उस बयान के अधूरे वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 22, 2024 at 01:44 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि इस देश के 140 करोड़ लोगों की हमें जरूरत नहीं है। तुम्हें वोट डालनी है तो ठीक, नहीं डालनी है, मत डालना। हमें तुम्हारी जरूरत नहीं है। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि केजरीवाल को भारत के लोगों की वोट की जरूरत नहीं है। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए यह बात कही थी। उस वीडियो के एक हिस्से को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट विश्वास न्यूज के टिपलाइन नंबर +91 95992 99372 पर यूजर ने इस वीडियो को भेजकर इसकी सच्चाई बताने का आग्रह किया है। इसमें अरविंद केजरीवाल कह रहे हैं, “इस देश के 140 करोड़ लोगों की हमें जरूरत नहीं है। तुम अपना घर बैठना। वोट डालनी है डालनी है, नहीं डालना मत डालना। तुम्हारी हमें जरूरत नहीं है। तुम्हारे वोट की हमें जरूरत नहीं है। लोगों के वोट की हमें जरूरत नहीं है।“ फेसबुक यूजर Kalu Kaliya (आर्काइव लिंक) ने 20 मार्च को इस वीडियो को शेर करते हुए लिखा, “भारत देशवासी ओ ओर दिल्ली वालो खास देखलो केजरीवाल को बांग्लादेशी और रोहंगया के वोटिंग पर फुल भरोसा है..तभी तो आम आदमी कि भाषा ऐसी होती है। सभी को लंलुपंजुं …. आदमी समझ रखा है।” पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इसे कीवर्ड से सर्च किया। Punjab Kesari / Himachal के फेसबुक पेज पर इससे संबंधित वीडियो 21 फरवरी (आर्काइव लिंक) को अपलोड किया गया है। इसमें केजरीवाल कह रहे हैं, “आज हमारे देश के अंदर जो हालात हैं, इतना ज्यादा अधर्म हो गया है। खुलेआम एमएलए को खरीदा जा रहा है। खुलेआम सरकारें गिराई जा रही हैं। भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में लोगों को शामिल किया जा रहा है। वो सत्ता का सुख भोग रहे हैं। लोगों के लिए स्कूल बनाने वाला मनीष सिसोदिया जेल के अंदर है। लोगों के लिए अस्पताल बनाने वाला सत्येंद्र जैन जेल के अंदर है। चारों तरफ हाहाकार है। लोग बहुत दुखी हैं और इन लोगों को कॉन्फिडेंस है कि वो 370 सीट लेकर आएंगे। वो खुलेआम कह रहे हैं, हम तो 370 सीट ला रहे हैं। इस देश के 140 करोड़ लोगों की हमें जरूरत नहीं है। तुम अपने घर बैठना। वोट डालनी है डालनी है, नहीं डालना मत डालना। तुम्हारी हमें जरूरत नहीं है। तुम्हारे वोट की हमें जरूरत नहीं है। लोगों के वोट की हमें जरूरत नहीं है। खुलेआम कहा जा रहा है कि 370 सीटें आ रही हैं। कैसे, कुछ न तो कुछ हो गया है। कुछ न कुछ तो सेटिंग कर ली है, चाहे ईवीएम में की है, कहां करी है पता नहीं। लेकिन वो कह रहे हैं, इस देश के लोगों की इस जनतंत्र को जरूरत नहीं है।” वीडियो के साथ में लिखा है, BJP पर फिर बरसे केजरीवाल, बोले इन लोगों को जनता के वोट की जरूरत नहीं। आजतक के यूट्यूब चैनल पर भी 21 फरवरी 2024 को इससे संबंधित वीडियो न्यूज को देखा जा सकता है। इसमें वायरल क्लिप भी शामिल है। इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा पर जमकर बरसे। इससे साफ होता है कि अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भाजपा पर निशाना साधा था। दैनिक जागरण की वेबसाइट पर 20 फरवरी 2024 को छपी खबर में लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट ने ‘आप’ के पार्षद कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ का मेयर घोषित कर दिया है। कोर्ट ने मेयर चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार को विजयी घोषित करने का रिजल्ट भी रद्द कर दिया। साथ ही पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर केस चलाने का आदेश दिया गया है। इस बारे में दिल्ली में ईटीवी भारत के रिपोर्टर राहुल चौहान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा था। यह वीडियो उसी बयान का है। ये बातें उन्होंने भाजपा के लिए कही थीं। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। एक राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित यूजर के करीब 2800 फ्रेंड्स हैं। निष्कर्ष: चंडीगढ़ मेयर मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला था। उस बयान के अधूरे वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। - Claim Review : केजरीवाल को भारत के लोगों की वोट की जरूरत नहीं है। - Claimed By : FB User- Kalu Kaliya - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software