About: http://data.cimple.eu/claim-review/de7be13eb8167667cf512a3467d936d17d4816597f9df14b33c274f3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: गटर में गिरे लड़के को बचाने का यह वीडियो पाकिस्तान का है, मुंबई का नहीं Vishvas News ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो मुंबई का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। वायरल दावा फेक है। - By: Pallavi Mishra - Published: Aug 10, 2020 at 11:29 AM - Updated: Aug 10, 2020 at 11:30 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज़): सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को गटर में गिरे एक लड़के को बाहर निकालते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के डोंगरी इलाके का है। Vishvas News ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो मुंबई का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। वायरल दावा फेक है। क्या हो रहा है वायरल? वायरल वीडियो में कुछ लोगों को गटर में गिरे एक लड़के को बहार निकालते देखा जा सकता है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुंबई के डोंगरी इलाके का है। पोस्ट के साथ डिस्क्रिप्शन लिखा है “Man saved from manhole near dongri.” पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल हमने वीडियो के invid टूल की मदद से कीफ़्रेम निकाले और फिर इन कीफ़्रेमस को गूगल रिवर्स इमेज की मदद से सर्च किया। हमें 28 जुलाई , 2020 को https://jang.com.pk/ पर यह खबर मिली। खबर के मुतबिक, घटना पाकिस्तान के कराची शहर में बनारस चौक में एक कैफे अल-वतन के बाहर की है। खबर के अनुसार, क्षेत्र के निवासियों ने लड़के को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्टेबल बताई जा रही है। हमें यह वीडियो nurses pk नाम के एक यूट्यूब चैनल पर भी मिला। यह वायरल वीडियो का विस्तृत वर्जन था। कैप्शन में लिखा था “BANARAS COLONY 1 Child Falls In Gutter Hole || Heavy Rain Karachi|| A Boy Falls In Gutter Whole In Karachi Rain Water” इस विषय में ज़्यादा पुष्टि के लिए हमने जंग डॉट कॉम के डिजिटल नेशनल एडिटर इमरान बशीर से फ़ोन पर बात की। उन्होंने कन्फर्म किया कि वायरल वीडियो पाकिस्तान के कराची का ही है। इस गलत पोस्ट को शेयर करने वाले ट्विटर यूजर xo@xo21426524 की सोशल स्कैनिंग करने पर हमने पाया गया कि वह जून 2018 में ट्विटर से जुड़े हैं और ट्विटर पर इसके 80 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: Vishvas News ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो मुंबई का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। वायरल दावा फेक है। - Claim Review : Heroics On Full Display In Mumbai Smiling face with halo LifeSavingRescue Exploding head MumbaiFloods Water wave - Claimed By : xo @xo21426524 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software