About: http://data.cimple.eu/claim-review/e1a3a52c4612fd83c05cdfe0bd82282afd16d0a333a31724ed65503b     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बचपन का प्यार गाने वाले सहदेव को नहीं मिली 23 लाख की कार, फर्जी खबर हो रही वायरल विश्वास न्यूज की जांच में सहदेव को 23 लाख की कार मिलने का दाव फर्जी साबित हुआ। - By: Ashish Maharishi - Published: Aug 13, 2021 at 02:32 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर इंटरनेट की सनसनी बने छत्तीसगढ़ के सुकमा के सहदेव को लेकर सोशल मीडिया में एक फर्जी खबर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि सहदेव को 23 लाख की कार उपहार के तौर पर एक शोरूम मालिक ने दी है। विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट की जांच की। हमें पता चला कि यह दावा पूरी बेबुनियाद है। सहदेव को रायपुर के एक कार के शोरूम में मेहमान के तौर पर एक ग्राहक को कार की चाबी सौंपने के लिए बुलाया गया था। क्या हो रहा है वायरल Muzaffarpur Wow नाम के एक फेसबुक ने एक खबर के लिंक को शेयर करते हुए लिखा : ‘बचपन का प्यार गाने वाले सहदेव को गिफ्ट में मिली 23 लाख की MG की कार, इंटरनेट पर मचा दिया था धमाल।’ इस पोस्ट को सच मानकर दूसरे यूजर्स भी इसे शेयर कर रहे हैं। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन को यहां क्लिक करके देखा जा सकता है। लिंक के अंदर मौजूद खबर में दावा किया गया कि ‘MG के शो रूम के मालिक ने खुश होकर उन्हें 23 लाख रुपए की MG हेक्टर SUV गिफ्ट में दी है।’ पड़ताल विश्वास न्यूज ने वायरल पोस्ट के दावे की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च की मदद ली। संबंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें नईदुनिया की वेबसाइट पर पब्लिश एक खबर मिली। इसमें सच्चाई बताते हुए लिखा गया कि सहदेव को कोई कार उपहार के तौर पर नहीं दी गई है। यह दावा फर्जी है। पूरी खबर यहां क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए विश्वास न्यूज ने नईदुनिया सुकमा के ब्यूरो चीफ सतीश चाणक्य से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सहदेव को लेकर सोशल मीडिया में फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं। एक कार्यक्रम के लिए कार शोरूम के मालिक ने सहदेव को बुलाया था। उसी दौरान के एक वीडियो को कुछ लोग फर्जी दावे के साथ वायरल कर रहे हैं। जांच के अगले चरण में हमने सहदेव और उनके सहयोगी पिंटू मानिकपुरी से भी संपर्क किया। उन्होंने विश्वास न्यूज के साथ पूरी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि सहदेव को 23 लाख की कार वाली बातें पूरी तरह झूठी हैं। 9 अगस्त को रायपुर के एमजी मोटर्स की ओर से सहदेव को बुलाया गया था। वहां उससे एक कस्टमर को एक कार की चाबी दिलवाई गई थी। पिंटू ने विश्वास न्यूज ने उस कार्यक्रम का वीडियो भी हमारे साथ शेयर किया। इसे आप यहां देख सकते हैं। विश्वास न्यूज ने वायरल दावे को शेयर करने वाले फेसबुक पेज Muzaffarpur Wow की प्रोफाइल को स्कैन किया। हमें पता चला कि इस पेज पर मुजफ्फरपुर से जुड़ा कंटेंट ज्यादा अपलोड किया जाता है। इस पेज को 2.60 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया हुआ है। इसे 14 मार्च 2017 को बनाया गया था। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की जांच में सहदेव को 23 लाख की कार मिलने का दाव फर्जी साबित हुआ। - Claim Review : 'बचपन का प्यार' गाने वाले सहदेव को गिफ्ट में मिली 23 लाख की MG की कार - Claimed By : फेसबुक पेज Muzaffarpur Wow - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software