About: http://data.cimple.eu/claim-review/e2dfe77ab49bb32a64513ee9afdb1650ed1bb47d3c025552f1316fed     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ‘3 इडियट्स’ में अमरदीप झा ने निभाया था राजू की मां का किरदार, विनीता सिंह ने नहीं ‘3 इडियट्स’ मूवी में राजू रस्तोगी (हरमन जोशी) की मां का किरदार अभिनेत्री अमरदीप झा ने निभाया था। विनीता सिंह ने मूवी में कोई रोल नहीं किया था। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 11, 2023 at 01:04 PM - Updated: Jan 11, 2023 at 01:06 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। ‘3 इडियट्स’ मूवी में राजू रस्तोगी की मां के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसमें दो तस्वीरों के कोलाज को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह ने ‘थ्री इडियट्स’ मूवी में गरीब मां का किरदार निभाया था। कोलाज में एक तस्वीर मूवी के किरदार राजू रस्तोगी की मां की है, जबकि दूसरी किसी अन्य युवती की है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया, ‘3 इडियट्स’ में राजू रस्तोगी की मां का किरदार अमरदीप झा ने निभाया था, न कि विनीता सिंह ने। कोलाज को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Dr. APJ Abdul Kalam Film (आर्काइव लिंक) ने 9 जनवरी को कोलाज पोस्ट करते हुए लिखा, CEO of Sugar Cosmetics, Vineeta Singh didn’t feel ashamed or nervous and proudly played the role of a poor mother in 3 Idiots (शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह ने गर्व के साथ ‘3 इडियट्स’ में एक गरीब मां की भूमिका निभाई।) पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से 3 Idiots मूवी में राजू की मां का किरदार निभाने वाले अभिनेत्री के बारे में सर्च किया। 28 मार्च 2022 को एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार, मूवी में राजू रस्तोगी की मां का किरदार निभाने वाली अमरदीप झा की प्रसिद्धि फिल्म के बाद काफी बढ़ गई थी। आईएमडीबी की वेबसाइट पर भी मूवी के सभी किरदारों के नाम देखे जा सकते हैं। इसके मुताबिक, अमरदीप झा ने मिसेज रस्तोगी का किरदार निभाया था। इसमें कहीं भी किसी भी किरदार में विनीता सिंह का नाम नहीं दिखा। मतलब मूवी में राजू की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम अमरदीप झा था। इसके बाद हमने कोलाज में दी गई पहली फोटो को गूगल रिवर्स इमेज से सर्च किया। hindiexplainn वेबसाइट पर फोटो विनीता सिंह की बताई गई। विनीता शुगर कॉस्मेटिक्स कंपनी की सीईओ और फाउंडर हैं। एबीपी लाइव में 15 मार्च 2022 को छपी एक खबर में लिखा है कि विनीता सिंह ने हाल ही में एक वायरल मीम का जवाब दिया है, जिसमें उनकी तुलना अमरदीप झा से की गई है। अमरदीप झा ने फिल्म ‘3 इडियट्स’ में राजू रस्तोगी की मां का किरदार निभाया था। 12 मार्च 2022 को विनीता सिंह (आर्काइव लिंक) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, All is not well! Stop with the photoshopping, Team (सब ठीक नहीं है! फोटोशॉप करना बंद करो।) इस बारे में हमने मुंबई में एंटरटेनमेंट के वरिष्ठ पत्रकार पराग छापेकर से बात की। उनका कहना है, ‘‘3 इडियट्स’ मूवी में अमरदीप झा ने राजू की मां का किरदार निभाया था। सोशल मीडिया पर वायरल दावा गलत है।‘ गलत दावा करने वाले फेसबुक पेज Dr. APJ Abdul Kalam Film को हमने स्कैन किया। 17 फरवरी 2017 को बने इस पेज को 559 यूजर्स फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: ‘3 इडियट्स’ मूवी में राजू रस्तोगी (हरमन जोशी) की मां का किरदार अभिनेत्री अमरदीप झा ने निभाया था। विनीता सिंह ने मूवी में कोई रोल नहीं किया था। - Claim Review : शुगर कॉस्मेटिक्स की सीईओ विनीता सिंह ने 'थ्री इडियट्स' मूवी में गरीब मां का किरदार निभाया था। - Claimed By : FB User- Dr. APJ Abdul Kalam Film - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software