About: http://data.cimple.eu/claim-review/ec5369a06f27212e5f2affe4fd28f2d022fe6a68d20e28863a393620     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • मेरठ में भू माफ़िया पर ज़मीन हड़पने का आरोप लगाते बी.एस.एफ जवान का वीडियो कश्मीर से जोड़कर किया गया वायरल बूम ने पाया की जवान जगवीर सिंह सरकार से भू माफ़िया के ख़िलाफ कार्यवाही करने के लिए मदद मांग रहा है न की प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहा है | बी.एस.एफ जवान का करीब डेढ़ साल पुराना वीडियो फ़ेसबुक पर वायरल हो रहा है | जवान वीडियो में रोते हुए नज़र आता है जिसे फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर किया गया है | दावे के अनुसार, जो बंगाली भाषा में लिखा है, जवान कह रहा है की उनके साथ कश्मीरी मुसलमानों को मारने के लिए प्रधानमंत्री ज़बरदस्ती करते हैं | करीब दो मिनट लम्बी इस वीडियो क्लिप में रोते हुए जवान प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगा रहा है | बंगाली भाषा में लिखा कैप्शन इसे सांप्रदायिक मोड़ दे रहा है | कैप्शन का हिंदी अनुवाद है: एक भारतीय जवान के मुँह से सुने | उसने कहा हमारे प्रधानमंत्री हमें नहीं समझ सकते | हमारे एक भी शब्द को नहीं सुन सकते | हमारे साथ कश्मीरी मुसलामानों को मारने के लिए ज़बरदस्ती की जाती है | यदि वो हमारी आवाज़ सुने डिटेल के लिए यह वीडियो देखें | (बंगाली में: ভারতীয় সেনাবাহিনীর মুখে শুনুন, তিনি বলছেনঃ আমাদের প্রধানমন্ত্রী আমাদের একটুও বুঝতে চায় না। তিনি আমাদের কোন কথা শুনে না। আমাদের জোড় করে কাশ্মীরের মুসলমানদের মারতে চাপিয়ে দেয়। আসলে আমাদের কথা যদি সে একটু শোনতো! বিস্তারিত ভিডিও…! Sic) इस पोस्ट का आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें | फ़ैक्ट चेक बूम ने वीडियो को कीफ्रेम्स में तोड़ा और एक रिवर्स इमेज सर्च किया | एक यूट्यूब वीडियो मिला जो 2 फरवरी 2018 को अपलोड किया गया था | यह वीडियो वायरल हुई क्लिप से सुनने में ज़्यादा साफ़ है | वीडियो के इंट्रो में इस जवान का नाम जगवीर सिंह बताया गया था | ध्यान से सुनने पर सिंह के द्वारा दिए गए व्योरे के बारे में समझ सकते हैं | वो बता रहा है की किस तरह उसकी ख़रीदी हुई ज़मीन को भू माफ़िया ने ड्यूटी पर जाने के बाद, कथित तौर पर, हड़प लिया | वो बोल रहा है: मैंने दस लाख रूपए का लोन लेकर साढ़े सात लाख रूपए की ज़मीन ख़रीदी और बाक़ी पैसों से घर बनवा रहा था | मुझे गुजरात में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर पोस्टिंग मिली और मैं वहां चला गया | जब आया तो देखा की यहाँ मेरी ज़मीन पर कब्ज़ा किया हुआ है | मैं हार गया हूँ चक्कर काटते काटते | एक बी.एस.एफ जवान होकर भी मुझे कोई मदद नहीं मिल रही जिसने कारगिल के वक़्त मैडल जीता था | मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार है की मदद करें | सिर्फ़ सरकार मेरी मदद कर सकती है | हमने “BSF Jagvir Singh” शब्दों के साथ कीवर्ड्स सर्च किया | दैनिक भास्कर द्वारा प्रकाशित एक लेख मिला जिसमें जवान को मेरठ उत्तर प्रदेश का बताया गया है | फिर हमनें “BSF jawan Jagvir Singh Meerut” कीवर्ड्स सर्च किये जिससे हमें टाइम्स ऑफ़ इंडिया का एक लेख मिला जो इसी घटना पर था |
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software