About: http://data.cimple.eu/claim-review/ee9ba6921d403017a0b60388f54499338074b94f8356c8feb813e5e3     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : मुंबई के नाम पर वायरल हो रहा ठाणे में 6 साल पहले गिरी इमारत का वीडियो - By: Ashish Maharishi - Published: Jul 17, 2019 at 07:21 PM - Updated: Jul 23, 2019 at 11:32 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मुंबई के डोंगरी में 16 जुलाई को 100 साल पुरानी एक 4 मंजिला इमारत के ढहने के बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के माध्यम से दावा किया जा रहा है वीडियो मुंबई में गिरी इमारत का है। विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला कि वीडियो दरअसल मुंबई का नहीं, बल्कि 2013 में ठाणे के मुंब्रा में गिरी बनो अपार्टमेंट का है। इस बात की तस्दीक मुंबई पुलिस के जनसंपर्क ऑफिसर ने भी की। क्या है वायरल वीडियो में फेसबुक यूजर अकील बाटलीवाला ने 16 जून को एक वीडियो अपलोड किया। इसके ऊपर लिखा है Morning 16/07/2017 Baba Gali JJ Building Live। इस वीडियो को अब तक 300 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। इसे 9000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पड़ताल विश्वास टीम ने सबसे पहले वायरल हो रहे वीडियो को ध्यान से देखा। 30 सेकंड के इस वीडियो में एक इमारत जमींदोज होते हुए दिखी। इसके बाद हमने InVID टूल के जरिए इस वीडियो के कई स्कीनशॉट निकाले। फिर इन स्कीनशॉट को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। हमें यह वीडियो मुंबई के अलग-अलग इलाके के नाम पर अपलोड मिला। एक वीडियो हमें 26 सितंबर 2013 को Youtube पर अपलोड किया हुआ मिला। इसमें बताया गया कि यह वीडियो 21 सितंबर 2013 को मुंब्रा में गिरी इमारत का है। इसके बाद हमने फिर से गूगल रिवर्स इमेज की मदद से ओरिजनल वीडियो को तलाशना शुरू किया। हमने 21 सितंबर 2013 की टाइमलाइन सेट करके वीडियो को सर्च किया तो हमें News18 लोकमत के youtube चैनल पर यह वीडियो मिला। इसमें बताया गया कि ठाणे के मुंब्रा में गिरी इमारत का यह वीडियो है। इस वीडियो को चैनल ने अपने यूटयूब चैनल पर 21 सितंबर 2013 को अपलोड किया था। अपनी जांच को बढ़ाते हुए हमने Thane Mumbra Building जैसे कीवर्ड का इस्तेमाल करते हुए घटना से जुड़ी खबर को सर्च करना शुरू किया। एनडीटीवी की वेबसाइट पर हमें 21 सितंबर 2013 को अपलोड एक खबर का लिंक मिला। खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुंब्रा में एक इमारत के गिर जाने से 42 परिवार उसमें दब गए। इमारत का नाम बनो अपार्टमेंट था। यह इमारत 15 साल पुरानी थी। इसके बाद विश्वास टीम ने मुंबई पुलिस के जनसंपर्क ऑफिस में कॉल किया। वहां हमारी बात जनसंपर्क अधिकारी मंजूनाथ शिंदे से हुई। उन्होंने बताया कि मुंबई के नाम पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह फर्जी है। वीडियो अभी का नहीं, बल्कि छह साल पुराना मुंब्रा का है। अंत में हमने पुराने वीडियो को मुंबई का बताकर शेयर करने वाले अकील बाटलीवाला के फेसबुक अकाउंट की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि मुंबई के रहने वाले अकील के फेसबुक अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो हैं। निष्कर्ष : विश्वास टीम की पड़ताल में पता चला कि मुंबई के नाम पर वायरल हो रहा वीडियो दरअसल 6 साल पुराना है। 2013 में ठाणे के मुंब्रा में बनो अपार्टमेंट के गिरने का यह वीडियो अब मुंबई के नाम पर वायरल हो रहा है। पूरा सच जानें… सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी खबर पर संदेह है जिसका असर आप, समाज और देश पर हो सकता है तो हमें बताएं। हमें यहां जानकारी भेज सकते हैं। हमें contact@vishvasnews।com पर ईमेल कर सकते हैं। इसके साथ ही वॅाट्सऐप (नंबर – 9205270923) के माध्यम से भी सूचना दे सकते हैं। - Claim Review : मुंबई में इमारत के ढहने का वीडियो - Claimed By : अकील बाटलीवाला फेसबुक अकाउंट - Fact Check : झूठ
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software