About: http://data.cimple.eu/claim-review/ef1f25162de32f3c42cab0273ccee0d87a2db1e78b1419752ed69122     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने दलित कार्यकर्ता के घर किया था भोजन, अधूरा वीडियो हो रहा वायरल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने दलित भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया था। उस कार्यक्रम के अधूरे वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Apr 15, 2024 at 12:48 PM - Updated: Apr 15, 2024 at 07:25 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अरुण गोविल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के लिए बैठे हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि अरुण गोविल ने दलित कार्यकर्ता के घर पर भोजन नहीं किया। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वीडियो अधूरा है। पूरा वीडियो देखकर पता चलता है कि अरुण गोविल ने बूथ अध्यक्ष के घर पर भोजन किया था। सोशल मीडिया पर अधूरा वीडियो शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Rahis Ahmad Saifi (आर्काइव लिंक) ने 13 अप्रैल को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरठ जनपद से BJ Party के लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल जी वाल्मीकि कार्यकर्ता के घर ‘भोजन दर्शन’ करने पहुंचे। भगवान श्री राम ने त्रेता युग में शबरी के झूठे बेर खाए थे और यह 2024 में दलित के घर का भोजन नहीं खा पा रहे।” एक्स यूजर Mahaveer jain (आर्काइव लिंक) ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने इसका कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। अरुण गोविल के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल siyaramkijai पर इससे संबंधित पूरे वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया है। 13 अप्रैल को इस वाकये की दूसरे एंगल से बनाये गए वीडियो को पोस्ट किया गया है। इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में लिखा है कि उन्होंने मेरठ के भगवतपुरा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बूथ अध्यक्ष नीतू जाटव के घर पर भोजन किया। साथ ही वे पार्षद अरुण मचल वाल्मीकि के आवास पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए। वीडियो में दिख रहा है कि अरुण गोविल ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया है। इसमें वायरल वीडियो के अंश को भी देखा जा सकता है। इसमें बैकग्राउंड और साथ में बैठे लोग भी एक ही हैं। अरुण गोविल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी इससे संबंधित वीडियो को देखा जा सकता है। इसे भी 13 अप्रैल को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया गया है। इस वीडियो में भी अरुण गोविल को भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन करते हुए देखा जा सकता है। दैनिक जागरण के 14 अप्रैल के मेरठ संस्करण में भी इस बारे में खबर छपी है। इसमें लिखा है, “भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल 13 अप्रैल की सुबह भगवतपुरा मोहल्ले में नीतू जाटव के घर पहुंचे। वहां उन्होंने खीर और सब्जी-रोटी खाई। कांग्रेस के दलित के घर भोजन नहीं करने के आरोपों पर गोविल ने कहा है कि यह कांग्रेस की गलत राजनीति है। उन्होंने दलित परिवार के घर पर भोजन किया था। जितना वह खा सकते थे, उतना खाया। उसके बाद प्लेट में बचे भोजन के सामने सम्मान के साथ प्रणाम कर लिया।” इस बारे में मेरठ में महानगर भाजपा संयोजक कमल दत्त से हमने संपर्क किया। उन्होंने कहा, “मैं भी कार्यक्रम में मौजूद था। अरुण गोविल ने भाजपा कार्यकर्ता के यहां भोजन किया था। विपक्षी दल झूठ फैला रहा है।“ दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस संसदीय क्षेत्र में 19.89 लाख से अधिक मतदाता हैं। फेसबुक पर वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले यूजर एक राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। निष्कर्ष: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने दलित भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया था। उस कार्यक्रम के अधूरे वीडियो को शेयर कर गलत दावा किया जा रहा है। - Claim Review : अरुण गोविल ने दलित कार्यकर्ता के घर पर भोजन नहीं किया। - Claimed By : FB User- Rahis Ahmad Saifi - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software