About: http://data.cimple.eu/claim-review/ef4fbbc444a8708da441a48678ef6b1911e1af8cebbad722a2584ad1     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Quick Fact Check: यह कोई कुरुक्षेत्र का कंकाल नहीं है; एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल करके बनाई गई तस्वीर फिर हुई गलत दावे के साथ वायरल विश्वास न्यूज़ ने पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह कंकाल असली नहीं है, बल्कि इसे एक फोटोशॉप आर्टिस्ट ने एक कॉम्पिटीशन के लिए बनाया था। इस कंकाल का कुरुक्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। - By: Pallavi Mishra - Published: Oct 27, 2021 at 04:00 PM - Updated: Oct 27, 2021 at 06:05 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक बड़ा-सा कंकाल देखा जा सकता है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह कंकाल कुरुक्षेत्र में हुई खुदाई में निकला है। विश्वास न्यूज़ ने इस तस्वीर की पहले भी पड़ताल की थी। पड़ताल में पता चला था कि यह दावा गलत है। क्या हो रहा है वायरल? वायरल पोस्ट में लिखा है, “बहुत पहले… कुरुक्षेत्र के पास खुदाई करते समय विदेशी पुरातत्व विशेषज्ञों को एक 80 फुट की लम्बाई के मानव कंकाल के अवषेश मिले जो महाभारत के भीम के पुत्र घटोत्कच के वर्णन के समान है और हम भारत वासियों को महाभारत ही कहानी काल्पनीक लगती है इसे डिस्कवरी चैनल ने प्रसारित किया था” इस इंस्टाग्राम पोस्ट का आर्काइव लिंक यहां देखा जा सकता है। पड़ताल विश्वास न्यूज़ ने इस पोस्ट की पहले भी पड़ताल की थी। उस समय हमने इंटरनेट पर ढूंढा था कि क्या कुरुक्षेत्र में ऐसा कोई कंकाल मिला है। ऐसी कोई खबर कहीं भी प्रकाशित नहीं की गयी थी। सर्च में में designcrowd नाम की वेबसाइट का एक पेज मिला था, जहां इस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। इस वेबसाइट के अनुसार, “एक अमेरिकन डिजाइनर व्हिटमथ57 ने 14 अगस्त, 2011 को ऑस्ट्रेलिया में एक बिजनेस डिजाइन प्रतियोगिता के लिए यह फोटोशॉप डिज़ाइन बनाया था। इस तस्वीर को प्रोजेक्ट ‘साइज मैटर्स 4’ के लिए डिजाइन किया गया था। इसे 5 में से 3 सितारों से सम्मानित किया गया था।” इस पोस्ट को sa.nj386 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया था। पूरी पड़ताल यहाँ पढ़ें। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज़ ने पड़ताल में पाया कि यह दावा गलत है। असल में यह कंकाल असली नहीं है, बल्कि इसे एक फोटोशॉप आर्टिस्ट ने एक कॉम्पिटीशन के लिए बनाया था। इस कंकाल का कुरुक्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। - Claim Review : बहुत पहले… कुरुक्षेत्र के पास खुदाई करते समय विदेशी पुरातत्व विशेषज्ञों को एक 80 फुट की लम्बाई के मानव कंकाल के अवषेश मिले जो महाभारत के भीम के पुत्र घटोत्कच के वर्णन के समान है और हम भारत वासियों को महाभारत ही कहानी काल्पनीक लगती है इसे डिस्कवरी चैनल ने प्रसारित किया था - Claimed By : sa.nj386 - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software