About: http://data.cimple.eu/claim-review/f486c006703e29f7ccfead456a1edac615b22fe3f0a4283f86d986a0     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: 2019 दिवाली पर भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए दुबई पुलिस का वीडियो स्वतंत्रता दिवस के नाम से हुआ वायरल हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा भ्रामक है। दुबई पुलिस बैंड का भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए यह वीडियो असल में अक्टूबर 2019 में दिवाली समारोह का है। 75वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की लाइट ज़रूर लगी थी। मगर दुबई पुलिस बैंड द्वारा भारतीय राष्ट्रगान बजाने और भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021 मनाने की खबर गलत है। By: Pallavi Mishra - Published: Aug 17, 2021 at 02:08 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अरबी पोशाक पहने कुछ लोगों को बैंड पर भारतीय राष्ट्रगान बजाते देखा जा सकता है। पोस्ट के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दुबई पुलिस द्वारा दुबई में हुए 2021 भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान का है। हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा भ्रामक है। दुबई पुलिस बैंड का भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए यह वीडियो असल में अक्टूबर 2019 में दिवाली समारोह का है। क्या है वायरल पोस्ट में वायरल वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है “Independence day celebration 2021… By Dubai police…..UAE…” जिसका हिंदी अनुवाद होता है “स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021… दुबई पुलिस द्वारा…..यूएई…” पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करने के लिए हमने सबसे पहले इस वीडियो को InVID टूल पर डालकर उसके कीफ्रेम्स निकाले। इन इमेजेज को हमने गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें यह वीडियो indianexpress.com की 25 अक्टूबर, 2019 को अपलोडेड एक खबर में मिला। खबर के अनुसार, “अनुवादित: दुबई में दिवाली उत्सव के दौरान शहर के पुलिस बैंड ने भारतीय राष्ट्रगान बजाया।” हमें इस पर एक खबर www.news18.com पर भी मिली। यहाँ मौजूद जानकारी के अनुसार भी यह वीडियो 2019 का है, जब दिवाली उत्सव के दौरान शहर के पुलिस बैंड ने भारतीय राष्ट्रगान बजाया था।” हमने इस विषय में दुबई की जानी-मानी पत्रकार हेबा हाशेम से बात की। उन्होंने भी कन्फर्म किया कि यह वीडियो 2019 का है और हाल में दुबई में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। ढूंढ़ने पर हमने पाया कि 75वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की लाइट लगी थी। मगर दुबई पुलिस बैंड द्वारा भारतीय राष्ट्रगान बजाने और भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021 मनाने की कोई खबर कहीं नहीं मिली। इस वीडियो को Sindhu Rajesh नाम के एक फेसबुक यूजर ने गलत दावे के साथ शेयर किया था। यूजर के अकाउंट को स्कैन करने पर हमने पाया कि उनके फेसबुक पर 2,634 फ़ॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: हमारी पड़ताल में हमने पाया कि यह दावा भ्रामक है। दुबई पुलिस बैंड का भारतीय राष्ट्रगान बजाते हुए यह वीडियो असल में अक्टूबर 2019 में दिवाली समारोह का है। 75वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर तिरंगे की लाइट ज़रूर लगी थी। मगर दुबई पुलिस बैंड द्वारा भारतीय राष्ट्रगान बजाने और भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2021 मनाने की खबर गलत है। Claim Review : Independence day celebration 2021... By Dubai police.....UAE… - Claimed By : Sindhu Rajesh - Fact Check : झूठ - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software