About: http://data.cimple.eu/claim-review/f902bd30858da49c742c83d08bc92b91b94a8b5f9ef72bbb1f37e78c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : बांग्लादेश की पीएम ने 2019 में दिल्ली में की थी मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी से मुलाकात, तस्वीर भ्रामक दावे से वायरल बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अक्टूबर 2019 में दिल्ली में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे। तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Mar 29, 2024 at 12:41 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी के साथ अन्य लोगों को देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि तस्वीर उस समय की है, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल तस्वीर 2019 की है। उस समय बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने दिल्ली में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। 2019 में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे। क्या है वायरल पोस्ट एक्स यूजर Jitendra pratap singh ने 28 मार्च को तस्वीर पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए इसे मनमोहन सिंह के पीएम कार्यकाल के दौरान की बताया। फेसबुक यूजर Lalit Kishor Bhardwaj (आर्काइव लिंक) ने भी इस तस्वीर को समान दावे के साथ शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “एक बार हमारे देश के कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी बांग्लादेश की यात्रा पर गए थे। देखिए किस तरह से साइड में बैठे हैं जैसे कोई मामूली मंत्री हो।” पड़ताल जांच के लिए हमने वायरल तस्वीर को गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। 6 अक्टूबर 2019 को टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इससे संबंधित खबर को देखा जा सकता है। इसमें वायरल तस्वीर भी अपलोड की गई है। फोटो के कैप्शन में लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की। खबर में दिया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना से मुलाकात के बाद उनका निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। यहां शेख हसीना ने मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से दोनों देशों के बीच संबंधों पर बात की। 7 अकटूबर 2019 को न्यूज 18 की वेबसाइट पर छपी फोटो गैलरी में भी वायरल तस्वीर को देखा जा सकता है। इसमें लिखा है कि शेख हसीना ने पीएम मोदी से मुलाकात के अगले दिन सोनिया गांधी से मुलाकात की। जी न्यूज की वेबसाइट पर भी 6 अक्टूबर 2019 को छपी खबर में इस तस्वीर को देखा जा सकता है। इस बारे में हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर 2019 की है। उस समय मनमोहन सिंह पीएम नहीं थे। शेख हसीना ने दिल्ली में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। इससे पहले भी यह तस्वीर समान दावे के साथ शेयर हो चुकी है। विश्वास न्यूज की पड़ताल को यहा पढ़ा जा सकता है। तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले एक्स यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। यूजर एक राजनीतिक दल के समर्थक हैं और उनके 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। निष्कर्ष: बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने अक्टूबर 2019 में दिल्ली में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। उस समय मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे। तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : तस्वीर उस समय की है, जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। - Claimed By : X User- Jitendra pratap singh - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software