About: http://data.cimple.eu/claim-review/f9bc7aad46aeac57198def8ec34bffe197acc0b9d174c709715eefb6     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: BJP के बारे में बयान देते पाकिस्तानी स्कॉलर का वीडियो तालिबान के नाम से वायरल विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति पाकिस्तान के स्कॉलर खालिद महमूद अब्बासी हैं। हमसे बात करते हुए उन्होंने खुद भी वायरल वीडियो में किये जा रहे दावे को फर्जी बताया। - By: Umam Noor - Published: Apr 24, 2024 at 06:23 PM - Updated: Apr 24, 2024 at 06:38 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसे भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में बात करते हुए देखा और सुना जा सकता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि यह व्यक्ति तालिबान का मुख्य सचिव है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति पाकिस्तान के स्कॉलर खालिद महमूद अब्बासी हैं। हमसे बात करते हुए उन्होंने खुद भी वायरल वीडियो में किये जा रहे दावे को फर्जी बताया। क्या है वायरल पोस्ट में ? फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ”आतंकवादी संगठन तालिबान के मुख्य सचिव का बयान, जब तक बीजेपी भारत में है..भारत पर कोई देश हमला नहीं कर सकता.. तालिबान ने माना.. RSS और BJP बहुत शक्तिशाली हैं.. पहले बीजेपी को खत्म करो.. तभी हिंदुस्तान पर फतह मिलेगी.. सोचकर देखिए कांग्रेस और विपक्ष के लिए आप कैसा महसूस कर रहे हैं ? समझे आप? क्यों इन आतंकवादियों के सगे संबंधी बीजेपी से परेशान हैं।” पोस्ट के आर्काइव वर्जन को यहां देखें। पड़ताल पड़ताल को शुरू करते हुए विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। वीडियो में हमें NWAA STUDIOS लिखा हुआ नजर आया। इसी नाम को गूगल ओपन सर्च करने पर हमें एक फेसबुक पेज मिला। इस पेज पर 6 अगस्त 2020 को वायरल वीडियो को अपलोड किया गया है। यहां वीडियो के साथ दी गयी जानकारी के मुताबिक, वीडियो में लेक्चर दे रहे व्यक्ति का नाम खालिद महमूद अब्बासी है। इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाया और खालिद महमूद अब्बासी नाम को सर्च किया और हमें इसी नाम का यूट्यूब चैनल मिला, जिस पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति के और भी बहुत-से वीडियो अपलोड हुए मिले। यहां चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, खालिद महमूद अब्बासी एक प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 30 वर्ष से अधिक तंजीम ए इस्लामी को समर्पित किए हैं। खालिद महमूद अब्बासी के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो को 7 अगस्त 2019 को अपलोड किया गया है। कुल 1 घंटे 9 मिनट के वीडियो में इन्हे कई मुद्दों पर बात करते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो इससे पहले भी वायरल हो चुका है और उस वक्त हमने खालिद महमूद अब्बासी से फेसबुक के जरिये सम्पर्क साधा था। और उन्होंने वीडियो के बारे में हमसे बात करते हुए बताया था, वह पाकिस्तान के एक धार्मिक स्कॉलर हैं और वीडियो में वही नजर आ रहे हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया था कि फरवरी 2019 में उन्होंने यह लेक्चर दिया था और वीडियो के एक हिस्से को काटकर वायरल कर दिया गया। अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैनिंग करने की। हमने पाया कि यूजर ‘Gyanendra Pandit (सनातनी)’ को 19 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा फर्जी है। वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति पाकिस्तान के स्कॉलर खालिद महमूद अब्बासी हैं। हमसे बात करते हुए उन्होंने खुद भी वायरल वीडियो में किये जा रहे दावे को फर्जी बताया। - Claim Review : यह व्यक्ति तालिबान का मुख्य सचिव है। - Claimed By : FB User: Gyanendra Pandit - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software