About: http://data.cimple.eu/claim-review/fcece6c49c3fe61233e4a05cd8582004747b2c5af6151fb08aa5254f     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ऋषभ पंत से अस्पताल में नहीं मिले कोहली, धोनी और रोहित शर्मा, फर्जी दावे वायरल विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी ने हादसे में घायल ऋषभ पंत से देहरादून के अस्पताल में मुलाकात नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल दावे फर्जी हैं। रोहित शर्मा ने फोन पर डॉक्टरों से पंत की सेहत का अपडेट लिया था। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Jan 5, 2023 at 12:58 PM - Updated: Jan 10, 2023 at 10:17 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के हादसे में घायल होने के बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं। कुछ यूजर्स अलग-अलग वीडियो शेयर कर दावा कर रहे हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी ऋषभ पंत से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावे फर्जी हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी ऋषभ पंत से देहरादून के अस्पताल में नहीं मिले। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर R news (आर्काइव लिंक) ने 3 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, अस्पताल में भर्ती छोटे भाई ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे बड़े भाई विराट कोहली . वीडियो में दावा किया गया है कि विराट कोहली और अनुष्का दुबई से लौटने के बाद सीधे ऋषभ पंत से मिलने देहरादून में अस्पताल पहुंचे। फेसबुक यूजर Anwar Taaja News (आर्काइव लिंक) ने एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी उत्तराखंड में ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्हें देखकर पंत इमोशनल हो गए। फेसबुक यूजर Nikhil Sahani सीवान (आर्काइव लिंक) ने भी 2 जनवरी को वीडियो न्यूज शेयर करते हुए लिखा, ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे कप्तान रोहित! #rishabpant #rohitsharma #BCCI #cricket #LatestNews #indiancricketteam पड़ताल वायरल दावों की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर कीवर्ड से यह सर्च किया कि क्या कोहली, रोहित और धोनी ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन किसी भी भरोसेमंद वेबसाइट पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जो इन दावों की पुष्टि कर सके। दैनिक भास्कर में चार दिन पहले छपी खबर में लिखा है कि हादसे के बाद ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। उनके घुटने में 4 में से 3 लिगामेंट टूटे हैं। माथे पर लगी चोट की सर्जरी हो चुकी है। पंत की बहन साक्षी, मां सरोज और साथी नितीश राणा उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा, अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अस्पताल पहुंचकर पंत की सेहत की जानकारी ली। न्यूज 18 में 31 दिसंबर को छपी खबर के अनुसार, मालदीव से रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली है। उन्होंने पंत के इलाज में लगे डॉक्टरों से अपडेट लिया। वह पंत की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। 30 दिसंबर को विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर पंत की जल्द सही होने की दुआ की है। इसके अलावा हमें हैंडल पर मुलाकात संबंधी कोई ट्वीट नहीं मिला। फेसबुक यूजर Nikhil Sahani सीवान द्वारा शेयर की गई इंडिया न्यूज की वीडियो न्यूज को भी हमने ध्यान से देखा। इसमें कही भी रोहित शर्मा के देहरादून मैक्स अस्पताल पहुंचने का जिक्र नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि रोहित शर्मा ने फोन पर पंत के बारे में अपडेट लिया। फेसबुक यूजर Anwar Taaja News ने दावा किया है कि धोनी ने उत्तराखंड के अस्पताल में ऋषभ पंत से मुलाकात की। इसकी सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज की मदद से वीडियो के थंबनेल को सर्च किया। कतर ट्रिब्यून की वेबसाइट पर हमें इससे मिलती जुलती तस्वीर दिखी। 17 मई 2017 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान यूएई के अल जलीला चिल्ड्रन स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचे। थंबनेल और इस पिक्चर में बस इतना अंतर है कि उसमें पंत व धोनी दिख रहे है। जबकि रिपोर्ट में इस्तेमाल की गई तस्वीर में छोटी बच्ची व शाहरुख हैं। 4 जनवरी को जागरण में खबर छपी है कि 30 दिसंबर की सुबह ऋषभ पंत की कार यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित नारसन के पास हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में ऋषभ घायल हो गए थे। उनका इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालांकि, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द व सूजन बनी हुई है। इसके लिए उनको पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। 4 जनवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनको मैक्स से मुंबई के लिए रवाना किया गया। मुंबई में उनकी लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। इसकी अधिक पुष्टि के लिए हमने देहरादून मैक्स अस्पताल के एडमिन इंचार्ज नरेंद्र सिंह रावत से बात की। उनका कहना है, ‘पंत से मिलने के लिए सीएम धामी आए थे। उनके अलावा अनिल कपूर और अनुपम खेर ने उनसे मुलाकात की है। अगर धोनी, विराट और रोहित आते तो उनको जरूर जानकारी होती। ऐसा कुछ भी नहीं है।‘ इस बारे में देहरादून दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ देवेंद्र सती का कहना है, ‘विराट, रोहित और धोनी के अस्पताल में पंत से मिलने का दावा फर्जी है। ऐसा कुछ भी नहीं है। अब उनको मुंबई के लिए रेफर कर दिया गया है।‘ फर्जी दावा करने वाले फेसबुक पेज ‘आर न्यूज‘ को हमने स्कैन किया। 6 अगस्त 2022 को बने इसे पेज को 5172 यूजर्स फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी ने हादसे में घायल ऋषभ पंत से देहरादून के अस्पताल में मुलाकात नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल दावे फर्जी हैं। रोहित शर्मा ने फोन पर डॉक्टरों से पंत की सेहत का अपडेट लिया था। - Claim Review : विराट कोहली ऋषभ पंत से मिलने के लिए देहरादून के अस्पताल पहुंचे। - Claimed By : FB User- R news - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software