schema:text
| - Fact Check: अजय देवगन को फिल्म तानाजी के लिए 2022 में मिला था अवॉर्ड, शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार के लिए नहीं
विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अजय देवगन को हाल ही में अवॉर्ड मिलने के दावे से वायरल तस्वीर पुरानी है। असल में अजय की यह फोटो साल 2022 की है, जब उन्हें फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उसी तस्वीर को अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
- By: Jyoti Kumari
- Published: Nov 29, 2024 at 06:42 PM
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया जा रहा है, जिसमें अजय देवगन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ देखा जा सकता है। कोलाज में अजय के साथ बहुत सारे बच्चे भी नजर आ रहे हैं। अब कुछ यूजर्स इस कोलाज को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि अजय देवगन को हाल ही में अवॉर्ड मिला है।
विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में वायरल दावे को भ्रामक पाया। असल में अजय देवगन की यह फोटो साल 2022 के 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की है। जब उन्हें बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया था। उन्हें यह पुरस्कार फिल्म तानाजी के लिए मिला था। लोग पुरानी को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं।
क्या है वायरल पोस्ट में?
सोशल मीडिया यूजर ‘Vikram Kanth’ ने वायरल पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है,”अजय देवगन को मिला अवॉर्ड, शाहरुख जैसे बड़े स्टार को तो सब बधाई देते है आज अजय देवगन को बधाई नही दोगे…”
वायरल पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां देखा जा सकता है।
पड़ताल
वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने संबंधित कीवर्ड से सर्च किया। हमें कई न्यूज वेबसाइट पर वायरल तस्वीर साल 2022 को मिली। ANI के एक्स हैंडल पर तस्वीर मिली। फोटो को 30 सितंबर 2022 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अजय देवगन को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।”
हमें peepingmoon.com की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में वायरल तस्वीर मिली। 1 अक्टूबर 2022 को प्रकाशित खबर में बताया गया, “अभिनेता अजय देवगन को फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए अपना तीसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता है।”
हमें दूरदर्शन नेशनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी एक वीडियो मिला है। वीडियो को 30 सितंबर 2022 को अपलोड किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार, अजय देवगन को फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।”
वीडियो से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ी जा सकती हैं।
बच्चों के साथ अजय देवगन की तस्वीर हमें मिड डे के एक्स हैंडल पर मिली। 14 अक्टूबर 2024 को मिड डे ने अपने वेरिफाइड एक्स हैंडल पर तस्वीरों को शेयर किया है। दी गई जानकारी के अनुसार, निर्देशक रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने स्कूली बच्चों के साथ “सिंघम अगेन” का प्रमोशन किया।
हमने साल 2024 के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर सर्च किया। हमें 8 अक्टूबर 2024 को प्रकाशित खबर में इस साल के वीनर्स की पूरी जानकारी मिली।
हमने पुष्टि के लिए दैनिक जागरण में बॉलीवुड को कवर करने वाली मुख्य संवाददाता स्मिता श्रीवास्तव से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, अजय देवगन की यह तस्वीर पुरानी है।
अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 5 हजार लोग फॉलो करते हैं।
निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि अजय देवगन को हाल ही में अवॉर्ड मिलने के दावे से वायरल तस्वीर पुरानी है। असल में अजय की यह फोटो साल 2022 की है, जब उन्हें फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उसी तस्वीर को अब हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है।
- Claim Review : अजय देवगन को हाल ही में अवॉर्ड मिला है।
- Claimed By : FB User-‘Vikram Kanth
- Fact Check : भ्रामक
पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं
सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
|