About: http://data.cimple.eu/claim-review/ff39ae4102e8bec73e34cb97f3fafe2a8a002bcf4c4d3404f7927f8c     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: पीएम मोदी पर बयान वाला मल्लिकार्जुन खड़गे का यह वीडियो चार साल पुराना है, हाल का नहीं मल्लिकार्जुन खड़गे का वायरल वीडियो मुंबई के बांद्रा में हुए एक कार्यक्रम का है, जो नवंबर 2018 को हुआ था। इस वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Oct 10, 2022 at 03:45 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है। 19 सेकंड के इस वीडियो में कांग्रेस नेता खड़गे कह रहे हैं, …और ऐसे मोदी जी को और शक्ति मिलेगी तो देश में सनातन धर्म और आरएसएस की हुकूमत आएगी। वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस के भावी अध्यक्ष ने यह बात कही है। पिछले कुछ दिन से कई यूजर्स इसे शेयर कर चुके हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि खड़गे का यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि करीब चार साल पुराना है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर ‘राज शर्मा‘ (आर्काइव लिंक) ने 1 अक्टूबर 2022 को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जिस बात को मोदीजी आज तक नहीं कह पाये …! कांग्रेस के भावी अध्यक्ष खङ्गे ने कह दी .. ! मोदी को और शक्ति मिली तो देश में सनातन धर्म और संघ का राज हो जाएगा । अब आप समझे … ? कांग्रेस को किस बात का दर्द है ? पड़ताल वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले कीवर्ड से इसे गूगल पर ओपन सर्च किया। इसमें हमें फेसबुक पेज Shankh Naad (आर्काइव लिंक) पर वीडियो का थोड़ा बड़ा वर्जन मिला। 21 नवंबर 2018 को इसे अपलोड किया गया है। इससे क्लू लेकर हमने गूगल पर टाइम टूल का इस्तेमाल कर 1 नवंबर 2018 से लेकर 30 नवंबर 2018 तक के कैलेंडर में इसे गूगल पर सर्च किया। इसमें भाजपा नेता संबित पात्रा (आर्काइव लिंक) के ट्विटर अकाउंट पर इससे संबंधित वीडियो न्यूज का हिस्सा मिला। इसे 6 नवंबर 2018 को शेयर किया गया है। इसमें वायरल वीडियो के हिस्से को देखा जा सकता है। इस बारे में और छानबीन करने पर जी न्यूज पर इससे संबंधित खबर मिली। 5 नवंबर 2018 को पब्लिश खबर में लगी फोटो में मौजूद लोगों को वीडियो में भी देखा जा सकता है। खबर के मुताबिक, मुंबई कांग्रेस ने बांद्रा में ‘संविधान बचाव परिषद’ कार्यक्रम का आयोजन किया है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसमें प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। वायरल वीडियो के लंबे वर्जन में चार कदम वाली बात का जिक्र भी खबर में किया गया है। वीडियो में दिख रहे लोगों को एएनआई के उस ट्वीट में भी देखा जा सकता है, जिसे 4 नवंबर 2018 को पोस्ट किया गया है। यह तस्वीर मुंबई में हुए एक कार्यक्रम की है। इस बारे में हमने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी से बात की। उनका कहना है, ‘यह वीडियो लोकसभा चुनाव 2019 से पहले का है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अभी होना है।‘ 8 अक्टूबर 2022 को जागरण डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। इस दिन ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन के लिए रोक दी जाएगी। 22 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। 19 अक्टूबर इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इस रेस में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले फेसबुक यूजर ‘राज शर्मा‘ की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। इसके मुताबिक, उनके 4900 से ज्यादा फ्रेंड्स हैं और एक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: मल्लिकार्जुन खड़गे का वायरल वीडियो मुंबई के बांद्रा में हुए एक कार्यक्रम का है, जो नवंबर 2018 को हुआ था। इस वीडियो का हाल-फिलहाल से कोई संबंध नहीं है। - Claim Review : कांग्रेस के भावी अध्यक्ष ने यह बात कही है। - Claimed By : FB User- राज शर्मा - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 3 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software