About: http://data.cimple.eu/claim-review/ff3b1c907ffe0affc4e1d74e2f0fd74a27c360467562c750d3e0a79a     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : सिलिकॉन से बनी कलाकृति को दरभंगा के आसमान से गिरे अजीबोगरीब जीव के नाम पर किया गया वायरल विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। इटली की कलाकार के द्वारा बनाए गए सिलिकॉन से बनाई गई कलाकृति को दरभंगा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। दरभंगा में कोई ऐसा जीव नहीं मिला है। - By: Ashish Maharishi - Published: Jun 4, 2021 at 03:12 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। यास तूफान भले ही बीत गया हो, लेकिन सोशल मीडिया में एक अजीबोगरीब कथित जीव वायरल हो रहा है। कई यूट्यूब वीडियोज में खबरों के माध्यम से दावा किया जा रहा है कि यास तूफान के दरमियान दरभंगा के एक गांव में आसमान से एक जीव गिरा। विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट झूठी साबित हुई। जिसे दरभंगा में गिरे अजीबोगरीब जीव के नाम से वायरल किया जा रहा है, दरअसल वह सिलिकॉन से बनी कलाकृति है। इसे इटली की एक कलाकार ने बनाया है। क्या हो रहा है वायरल फेसबुक यूजर Md jawaid akhtar ने 1 जून को केबीसी न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल की एक क्लिप को अपलोड करते हुए लिखा कि दरभंगा में आसमान से गिरा खौफनाक प्राणी | NASA ने बताया खतरे का संकेत। इस वीडियो को दूसरे यूजर्स भी लगातार वायरल कर रहे हैं। फेसबुक पोस्ट का आर्काइव्ड वर्जन यहां देखें। पड़ताल विश्वास न्यूज ने सबसे पहले वायरल वीडियो में से उस हिस्से के स्क्रीनशॉट को निकाला, जिसमें कथित जीव दिख रहा था। इसके लिए हमने InVID टूल का इस्तेमाल किया। इसके बाद हमने रिवर्स इमेज टूल की मदद से ओरिजनल सोर्स को खोजना शुरू किया। इससे जुड़ा वीडियो हमें लाइरा मगानुको नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला। इसमें हमें ऐसा ही कथित जीव दिखा। इस वीडियो को 3 अक्टूबर 2018 को अपलोड किया गया था। सर्च के दौरान ओरिजनल तस्वीर हमें etsy.com पर मिली। इसमें बताया गया कि इसे इटली मूल की कलाकार लाइरा मगानुको ने बनाया है। यह सिलिकॉन से बनाई गई कलाकृति है। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने लाइरा मगानुको के सोशल मीडिया अकाउंट को खोजना शुरू किया। हमें उनके फेसबुक पेज पर 3 अक्टूबर 2018 को अपलोड कुछ तस्वीरें मिलीं। इसमें सिलिकॉन से बनाई गई कलाकृति की तस्वीरें थीं। पड़ताल के अंतिम चरण में विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण, दरभंगा के ब्यूरो प्रभारी संजय उपाध्याय से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि दरभंगा में एलियन या खौफनाक प्राणी के देखे जाने की किसी घटना की जानकारी नही मिली है। वायरल पोस्ट का दरभंगा से कोई संबंध नहीं है। पड़ताल के अंतिम दौर में विश्वास न्यूज ने फेसबुक पेज Md jawaid akhtar की सोशल स्कैनिंग की। हमें पता चला कि यूजर को करीब 12 हजार लोग फॉलो करते हैं। इस पेज को 26 जनवरी 2020 को बनाया गया था। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल पोस्ट फर्जी साबित हुई। इटली की कलाकार के द्वारा बनाए गए सिलिकॉन से बनाई गई कलाकृति को दरभंगा से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। दरभंगा में कोई ऐसा जीव नहीं मिला है। - Claim Review : दरभंगा में मिला खौफनाक जीव - Claimed By : फेसबुक पेज Md jawaid akhtar - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 11 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software