About: http://data.cimple.eu/claim-review/0060ddf23d0f3adf451c31264f6c6813b1fac4dd00c8eb99c0fccf60     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हुए झगड़े का वायरल वीडियो पुराना, भ्रामक दावे से हो रहा वायरल वकीलों के बीच हुई लड़ाई के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ अब वायरल किया जा रहा है। असल में यह वीडियो साल 2023 में हुई घटना का है, जिसे यूजर्स अब भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। By: Pragya Shukla - Published: Dec 9, 2025 at 04:04 PM - नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सरेआम फायरिंग करते और लड़ते हुए कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह हाल ही में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों के बीच हुए झगड़े की घटना का है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा भ्रामक है। असल में वीडियो साल 2023 में हुई एक घटना का है, जिसे यूजर्स अब भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल ? इंस्टाग्राम यूजर ‘layman2lawman’ ने 2 दिसंबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर किया था। वीडियो पर लिखा हुआ है, “दिल्ली: ‘तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग।” पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट ‘न्यूज 18’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिली। इस वीडियो को 5 जुलाई 2023 को शेयर किया गया था। मौजूद जानकारी के अनुसार, “दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना, लॉयर्स के बीच विवाद।” प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने एक बार फिर गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो जुड़ी एक रिपोर्ट ‘एनडीटीवी’ की वेबसाइट पर 5 जुलाई 2023 को प्रकाशित मिली। रिपोर्ट के अनुसार, “दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में वकीलों की लड़ाई के बीच हवाई फायरिंग की खबर सामने आई है। फायरिंग में हालांकि कोई घायल नहीं हुआ है और पुलिस इसकी जांच में जुटी है। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ वकील झगड़ा करते दिख रहे हैं, तभी एक शख्स हवा में फायरिंग करता हुआ दिखता है। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने घटना की निंदा की और कहा कि मामले की विस्तृत जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि भले ही हथियार लाइसेंसी हो, कोई भी वकील या अन्य अदालत परिसर के भीतर या आसपास इस्तेमाल नहीं कर सकता।” ‘आजतक’ की वेबसाइट पर 5 जुलाई 2023 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, “इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाना इलाके में आज दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वकीलों के दो गुटों ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की है और इस घटना में कोई घायल नहीं है। अब स्थिति सामान्य है।” अधिक जानकारी के लिए हमने कोर्ट से जुड़ी खबरों को कवर करने वाले दैनिक जागरण के पत्रकार विनीत त्रिपाठी से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वायरल वीडियो पुराना है। अंत में हमने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 426 हजार लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वकीलों के बीच हुई लड़ाई के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ अब वायरल किया जा रहा है। असल में यह वीडियो साल 2023 में हुई घटना का है, जिसे यूजर्स अब भ्रामक दावे के साथ शेयर कर रहे हैं। Claim Review : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग। - Claimed By : Inst User layman2lawman - Fact Check : भ्रामक - पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software