About: http://data.cimple.eu/claim-review/012c6f2a5ee4662f57fc1bbc6cde0215b4c3ce9f7364c85e95c2d606     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: रोनाल्डो और जॉर्जिना की कर्बला जियारत की तस्वीरें असली नहीं AI से बनी हैं विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जार्जिना की वायरल हो रहीं ये तस्वीरें असली नहीं है, बल्कि इन्हे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये तैयार किया गया है। AI से बनी इन तस्वीरों को असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - By: Umam Noor - Published: Jan 16, 2025 at 10:44 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। सोशल मीडिया के अलग- अलग प्लेटफॉर्म पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी गर्लफ्रेंड जार्जिना रोड्रिगेज की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वायरल की जा रही इन तस्वीरों में रोनाल्डो को काले रंग के कुर्ता- पायजामा और टोपी में देख सकते हैं, वहीं जार्जिना नकाब में नजर आ रही हैं। इस कोलाज को शेयर करते हुए यूजर दावा कर रहे हैं कि रोनाल्डो और जार्जिना इराक के शहर कर्बला पहुंचे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जार्जिना की वायरल हो रहीं ये तस्वीरें असली नहीं है, बल्कि इन्हे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये तैयार किया गया है। AI से बनी इन तस्वीरों को असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट में? फेसबुक यूजर ‘Zakir Iqtadar Arif Dhundo’ (आर्काइव लिंक) ने 9 जनवरी 2025 को इस कोलाज को शेयर करते हुए लिखा है, “रोनाल्डो और उनकी बीवी जियारत पर।” पड़ताल अपनी पड़ताल को शुरू करते हुए सबसे पहले हमने न्यूज सर्च किया। सर्च किये जाने पर हमें इससे जुड़ी कोई भी विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। जांच को आगे बढ़ाते हुए हमने तस्वीरों को ध्यान से देखा। पहली तस्वीर में हमें ‘Grok’ नाम का लोगो नजर आया। हमने गूगल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें पता चला कि GRok XAI द्वारा तैयार किया गया एक AI टूल है। इस टूल से AI इमेज भी बनाई जा सकती हैं। इसी बुनियाद पर हमने अपनी पड़ताल आगे बढ़ाई और गूगल लेंस के जरिये इन तस्वीरों को सर्च किया। सर्च में हमें ‘_ul_0’ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें अपलोड हुई मिली। इन सभी तस्वीरों में ‘Grok’ का लोगो साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम हैंडल ‘_ul_0’ की प्रोफाइल में दिए गए बायो के मुताबिक, वह AI आर्टिस्ट हैं। इस प्रोफाइल पर हमें रोनाल्डो की कई AI से बनी हुई तस्वीरें मिलीं। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने वायरल तस्वीरों को एक- एक कर के एआई से बनी मल्टीमीडिया की जांच करने वाले टूल से जांच किया। पहली तस्वीर पहली तस्वीर को हमने हाइव मॉडरेशन पर अपलोड किया। इस टूल में फोटो के एआई निर्मित होने की संभावना 97.1 फीसदी बताई गई। दूसरी तस्वीर हमने कोलाज में मौजूद दूसरी तस्वीर को ‘एआई इमेज डिटेक्टर’ टूल की मदद से सर्च किया। इस टूल में तस्वीर को 86.35 फीसदी तक एआई जेनरेटेड बताया। वहीं, हाइव मॉडरेशन टूल पर मिले नतीजे के मुताबिक, यह तस्वीर 99.4 AI जेनरेटेड है। तीसरी तस्वीर कोलाज में इस्तेमाल की गई तीसरी तस्वीर को हमने decopy.ai टूल पर इस अपलोड किया। इसमें मिले नतीजे के मुताबिक, तस्वीर को 97.23 फीसदी तक एआई से बनाया गया है। हमने वायरल पोस्ट को एआई और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी में काम कर रहे रिसर्चर अजहर माचवे को भेजा। उन्होंने तस्वीरों को एआई जेनरेटेड बताया है। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें एआई के इस्तेमाल से बनाई गई है। यह पहली बार नहीं है, जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो की AI जेनरेटेड तस्वीर फर्जी दावे से वायरल हुई हो। इससे पहले, मक्का पहुंचने का दावा करते हुए रोनाल्डो की AI-निर्मित तस्वीरों का एक फोटो कोलाज भी वायरल हो चुका है। हमारा फैक्ट चेक यहां पढ़ा जा सकता है। अब बारी थी फर्जी पोस्ट को शेयर करने वाले फेसबुक यूजर की सोशल स्कैन करने की। हमने पाया कि यूजर के फेसबुक पर तकरीबन 4 हजार दोस्त हैं। वहीं, यूजर को 115 लोग फॉलो करते हैं। निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल दावा गलत है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जार्जिना की वायरल हो रहीं ये तस्वीरें असली नहीं है, बल्कि इन्हे एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये तैयार किया गया है। AI से बनी इन तस्वीरों को असली समझकर गलत दावे से शेयर किया जा रहा है। - Claim Review : रोनाल्डो और जार्जिना इराक के शहर कर्बला पहुंचे हैं। - Claimed By : FB User- Zakir Iqtadar Arif Dhundo - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 10 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software