About: http://data.cimple.eu/claim-review/032f5e12f0f02ce91d2e0839b6364fa8ac0cff2441d6c28cc4887cd8     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री जयशंकर को पहली पंक्ति से हटाए जाने का दावा FAKE अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अग्रिम पंक्ति में मौजूद विदेश मंत्री जयशंकर को अग्रिम पंक्ति से पीछे भेजे जाने का दावा फेक है। अमेरिकी प्रोटोकॉल के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर अग्रिम पंक्ति में मौजूद थे और कार्यक्रम के दौरान उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया। - By: Abhishek Parashar - Published: Jan 23, 2025 at 03:09 PM - Updated: Jan 23, 2025 at 04:40 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। शपथ ग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन चुके हैं और इस समारोह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि इस आयोजन के दौरान आगे की पंक्ति में मौजूद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को पीछे कर दिया गया। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में इस दावे को गलत पाया। वायरल वीडियो क्लिप डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक शपथ ग्रहण का हिस्सा है, लेकिन इसमें जिस व्यक्ति को आगे की पंक्ति से पीछे आने के लिए कहा गया है, वह भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर नहीं, बल्कि महिला फोटोग्राफर थी। क्या है वायरल? सोशल मीडिया यूजर ‘Shailendra Dikshit’ ने वायरल वीडियो क्लिप (आर्काइव लिंक) को शेयर करते हुए लिखा है, “#ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में #विदेश_मंत्री_जयशंकर को पीछे हटाया गया !” सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर कई अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो क्लिप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का है, जिसे कई आधिकारिक चैनलों पर प्रसारित किया गया था। ‘द व्हाइट हाउस’ के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर हमें ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो मिला, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान आयोजन को मैनेज कर रहीं महिला एस जयशंकर के आगे खड़ी होकर फोटो क्लिक कर रही महिला फोटोग्राफर को वहां से पीछे आने के लिए कहती हैं। वीडियो के 34.40 मिनट के फ्रेम में ऐसा देखा जा सकता है और इसके कुछ सेकेंड बाद 35.10 मिनट के फ्रेम पर महिला फोटोग्राफर को पीछे आते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अगली पंक्ति में वहीं खड़े रहते हैं और उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं होता है। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो यू-ट्यूब चैनल ‘Joint Congressional Committee on Inaugural Ceremonies’ पर मौजूद है, जो 1901 के बाद ‘ज्वाइंट कांग्रेसनल कमेटी ऑन इनॉगरल सेरेमोनिज’अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन और क्रियान्वयन करता रहा है। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विशेष प्रतिनिधि’ के तौर पर हिस्सा लिया था और उन्हे अगली पंक्ति में जगह दी गई थी और फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, “यह आधिकारिक प्रोटोकॉल के अपग्रेड की स्थिति है”। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां जयशंकर को अगली पंक्ति में जगह मिली थी, वहीं जापानी विदेश मंत्री ताकेशी इवाया को दूसरी पंक्ति में जगह दी गई थी। जयशंकर ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस शपथ ग्रहण की तस्वीरों को साझा किया है। वायरल दावे को लेकर हमने अंतराराष्ट्री मामले को कवर करने वाली सीनियर टीवी जर्नलिस्ट मधुरेंद्र कुमार से संपर्क किया। उन्होंने वायरल दावे का खंडन करते हुए कहा, “ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ऐसा कुछ नहीं हुआ।” 12 जनवरी 2025 को विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, “ट्रम्प-वैन्स इनॉगरल समिति के निमंत्रण पर, विदेश मंत्री (ईएएम) डॉ. एस. जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।” बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री ट्रंप सरकार के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। वायरल वीडियो क्लिप को फेक दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर्स को फेसबुक पर करीब छह हजार लोग फॉलो करते हैं। डोनाल्ड ट्रंप से संबंधित अन्य वायरल दावों की फैक्ट चेक रिपोर्ट्स को विश्वास न्यूज के दुनिया सेक्शन में पढ़ा जा सकता है। निष्कर्ष: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अग्रिम पंक्ति में मौजूद विदेश मंत्री जयशंकर को अगली पंक्ति से पीछे भेजे जाने का दावा फेक है। अमेरिकी प्रोटोकॉल के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में जयशंकर अग्रिम पंक्ति में मौजूद थे और कार्यक्रम के दौरान उनकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया। - Claim Review : डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पीछे हटाया गया। - Claimed By : FB User-Shailendra Dikshit - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software