About: http://data.cimple.eu/claim-review/0362add822563f754b32548f8d93df05e8ed4dcaf556170671cb4db9     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का नहीं है वायरल वीडियो, गलत दावा हो रहा वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इसमें दिख रहे शख्स भाजपा विधायक नंद किशोर गर्जर नहीं हैं। फर्जी वीडियो वायरल करने पर भाजपा विधायक ने लोनी थाने में शिकायत दी है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 17, 2022 at 08:09 PM - Updated: Feb 18, 2022 at 10:53 AM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। यूपी चुनाव 2022 को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक 30 सेकंड का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें सफेद कुर्ता-पायजामा पहने एक घायल शख्स को दिखाया गया है। उसको कुछ लोगों ने पीटा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे घायल शख्स गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी एमएलए नंद किशोर गुर्जर हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो में दिख रहे शख्स लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर नहीं हैं। विधायक ने पुलिस को शिकायत देकर फर्जी पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। क्या है वायरल पोस्ट में फेसबुक यूजर Victor Kispotta (आर्काइव) ने 15 फरवरी को वीडियो शेयर करते हुए लिखा, गाजियाबाद(यूपी): जिले के लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर को जनता ने मनोज तिवारी बना दिया! राहुल गांधी जी की भविष्यवाणी आज बिल्कुल सही साबित हो रही है, भाजपा वालों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, आए दिन जनता अब भाजपाईयों की जमकर धुनाई कर रही है! ट्विटर यूजर UP East Youth Congress (आर्काइव) के अकाउंट से भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए समान दावा किया गया। पड़ताल वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले इसे ध्यान से देखा। इसमें भीड़ में दिख रहा एक युवक हरे रंग की टोपी पहने हुए है, जो रालोद की टोपी से मिलती—जुलती है। इसकी और पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से न्यूज सर्च की। 17 फरवरी 2022 को अमर उजाला में छपी खबर के मुताबिक, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। वह लोनी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार भी हैं। उन्होंने वीडियो को फर्जी और मनगढ़ंत बताया है। इस मामले में उन्होंने पुलिस से वीडियो दिखाने वाले यूट्यूब चैनल ओर अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 16 फरवरी को नंद किशोर गुर्जर ने अपने ट्विटर अकाउंट से पुलिस को दी गई शिकायत पोस्ट करते हुए लिखा, हार नजदीक देख विपक्ष पूरी तरह से बौखला कर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है, इसलिए एक फ़र्ज़ी और अज्ञात व्यक्ति से मारपीट की वीडियो को मुझसे जोड़कर छवि धूमिल करने के कुत्सित उद्देश्य से, सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहा है। वीडियो पूरी तरह से फेक और फ़र्ज़ी है। इस बारे में हमने भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर से बात की। उनका कहना है, वीडियो मेरा नहीं है। इस वीडियो को दिखाने वालों के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है। वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल करने वाले फेसबुक यूजर Victor Kispotta की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। वह एक राजनीतिक विचारधारा से प्रेरित हैं। निष्कर्ष: वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। इसमें दिख रहे शख्स भाजपा विधायक नंद किशोर गर्जर नहीं हैं। फर्जी वीडियो वायरल करने पर भाजपा विधायक ने लोनी थाने में शिकायत दी है। - Claim Review : वायरल वीडियो में दिख रहा घायल शख्स लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर हैं - Claimed By : FB User- Victor Kispotta - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software