About: http://data.cimple.eu/claim-review/03c0a2544111e803e0743204f995eed0ff1972c9bcd638163f9f6b06     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check: राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए नवजोत सिंह सिद्धू का यह वीडियो 10 साल से ज्यादा पुराना है अक्टूबर 2010 में भाजपा सांसद रहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उस वीडियो को हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। - By: Sharad Prakash Asthana - Published: Feb 21, 2024 at 03:49 PM नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह राहुल गांधी को स्कूल जाने की सलाह दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर दावा कर रहे हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस छोड़ने से पहले राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि राहुल गांधी पर निशाना साधते नवजोत सिंह सिद्धू का यह वीडियो 10 साल से ज्यादा पुराना है। उस समय सिद्धू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे। उन्होंने 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थामा था। वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। क्या है वायरल पोस्ट फेसबुक यूजर Vikram Bundela (आर्काइव लिंक) ने 19 फरवरी को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “ओये राहुल गाँधी स्कूल जाओ और राष्ट्रवाद और राष्ट्रद्रोह में फर्क सीखो… नवजोत सिंह सिद्दू कॉंग्रेस छोड़ने से पहले राहुल को —-हुए।” कुछ अन्य फेसबुक यूजर्स ने भी इस वीडियो को समान दावे के साथ शेयर किया है। पड़ताल वायरल वीडियो पर इंडिया टीवी का लोगो लगा हुआ है। हमने इस बारे में कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। 8 अक्टूबर 2010 को इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल पर इससे संबंधित वीडियो न्यूज को अपलोड किया गया है। इसमें वायरल क्लिप को देखा जा सकता है। वीडियो न्यूज के अनुसार, सिमी और आरएसएस को एक जैसे संगठन बताने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बयान को लेकर नगर निगम चुनाव का प्रचार करने गए गुजरात गए भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 15 जनवरी 2017 को एनडीटीवी में छपी खबर में लिखा है कि पूर्व भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वह दिल्ली में राहुल गांधी के घर पर पार्टी में शामिल हुए। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं। 18 फरवरी 2024 को दैनिक जागरण की वेबसाइट पर छपी खबर में लिखा है कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने किसानों के आंदोलन का समर्थन किया है। साथ में उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को खारिज किया है। दो साल पहले भी यह वीडियो अलग दावे के साथ वायरल हो चुका है। उस समय विश्वास न्यूज ने दैनिक जागरण पंजाब के डिप्टी न्यूज एडिटर कमलेश भट्ट से बात की थी। उन्होंने इस वीडियो को 2010 का बताया था। पुराने वीडियो को हाल का बताकर वायरल करने वाले फेसबुक यूजर की प्रोफाइल को हमने स्कैन किया। ललितपुर के रहने वाले यूजर के करीब 2200 फ्रेंड्स हैं और एक विचारधारा से प्रभावित हैं। निष्कर्ष: अक्टूबर 2010 में भाजपा सांसद रहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उस वीडियो को हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है। - Claim Review : नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। - Claimed By : FB User- Vikram Bundela - Fact Check : भ्रामक पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 5 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software