About: http://data.cimple.eu/claim-review/06b85cf2369c0ca39c79205e58ae3a8759629fd5b887296f987d4d69     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Newchecker.in is an independent fact-checking initiative of NC Media Networks Pvt. Ltd. We welcome our readers to send us claims to fact check. If you believe a story or statement deserves a fact check, or an error has been made with a published fact check Contact Us: checkthis@newschecker.in Fact checks doneFOLLOW US Fact Check Claim कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है. Fact यह वीडियो साल 2022 में पश्चिम बंगाल में हुए निकाय चुनावों का है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है. 10 मई, 2023 को संपन्न कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, सूबे की कुल 224 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 135 सीटों पर विजय हासिल हुई है. सत्तारूढ़ भाजपा को महज 66 सीटों पर सफलता मिली है. आमतौर पर चुनावों के बाद अक्सर धांधली या फर्जीवाड़े के दावे वायरल होते हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे एक वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली हुई है. कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने इसके एक की-फ्रेम को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि दावे के इतर यह वीडियो साल 2022 के फरवरी माह से ही इंटरनेट पर मौजूद है. आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने 27 फरवरी, 2022 को एक ट्वीट शेयर कर इस वीडियो को दक्षिण दम दम में नगर पालिका चुनावों के दौरान धांधली का बताया था. इसके अतिरिक्त, हमें यह भी जानकारी मिली कि कई अन्य भाजपा नेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने भी यही वीडियो साल 2022 के ही फरवरी-मार्च महीने में पश्चिम बंगाल के निकाय चुनावों से जोड़कर शेयर किया था. उपरोक्त ट्वीट्स में दी गई जानकारी की सहायता से हमने ‘লেকভিউ স্কুল, বুথ নম্বর ১০৮, ওয়ার্ড ৩৩, দক্ষিণ দমদম পৌরসভা’ कीवर्ड्स को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें यह जानकारी मिली कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में 2022 में हुए निकाय चुनावों का है. सर्च परिणामों में प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, TV9 Bangla, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम बंगाल इकाई तथा The News বাংলা द्वारा इस वीडियो को पश्चिम बंगाल में साल 2022 में आयोजित निकाय चुनावों का बताया गया है. इस प्रकार हमारी पड़ताल में यह बात साफ हो जाती है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पोलिंग बूथ पर धांधली के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में वायरल वीडियो साल 2022 के फरवरी माह में आयोजित पश्चिम बंगाल के निकाय चुनावों का है. Our Sources YouTube video published by TV9 Bangla on 27 February, 2022 Facebook post shared by The News বাংলা on 26 February, 2022 Facebook post shared by CPIM West Bengal on 27 February, 2022 Tweet shared by BJP MLA Agnimitra Paul on 27 February, 2022 किसी संदिग्ध ख़बर की पड़ताल, संशोधन या अन्य सुझावों के लिए हमें WhatsApp करें: 9999499044 या ई-मेल करें: checkthis@newschecker.in Komal Singh December 10, 2024 Komal Singh November 29, 2024 Komal Singh October 3, 2024
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • Hindi
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.115 as of Oct 09 2023


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data] Valid XHTML + RDFa
OpenLink Virtuoso version 07.20.3238 as of Jul 16 2024, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 2 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2025 OpenLink Software