About: http://data.cimple.eu/claim-review/06e5af7e3f523d1f0042a9abda759de9ade3628e3b6c31dac849a8ba     Goto   Sponge   NotDistinct   Permalink

An Entity of Type : schema:ClaimReview, within Data Space : data.cimple.eu associated with source document(s)

AttributesValues
rdf:type
http://data.cimple...lizedReviewRating
schema:url
schema:text
  • Fact Check : डिजिटली तैयार की गई तस्वीर को चंद्रयान से जोड़कर किया जा रहा शेयर विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि डिजिटली तैयार किया गया है। इस तस्वीर को कुर्दिश एस्ट्रोफोटोग्राफर दारया कावा ने कई तस्वीरों की मदद से डिजिटली तैयार किया है, जिसे अब असली समझकर यूजर्स गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। - By: Pragya Shukla - Published: Aug 25, 2023 at 03:31 PM विश्वास न्यूज (नई दिल्ली)। चंद्रयान-3 की कामयाबी के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह फोटो चंद्रमा की है, जिसे चंद्रयान-3 ने खींच कर भेजा है। विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि डिजिटली तैयार किया गया है। इस तस्वीर को कुर्दिश एस्ट्रोफोटोग्राफर दारया कावा ने कई तस्वीरों की मदद से डिजिटली तैयार किया है, जिसे अब असली समझकर यूजर्स गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। क्या हो रहा है वायरल ? फेसबुक यूजर फॉरेस्ट टी मीडिया ने 22 अगस्त 2023 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए अंग्रेजी में कैप्शन में लिखा है, “चंद्रमा की सबसे तीव्र छवियों में से एक, ये बेहद खूबसूरत है।” #MissionChandrayan-3 पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। एक अन्य फेसबुक यूजर গোপাল ভাড ने 22 अगस्त 2023 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “चंद्रमा की सबसे तीव्र छवियों में से एक, ये बेहद खूबसूरत है। #moon पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें। पड़ताल वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने फोटो को गूगल रिवर्स इमेज के जरिए सर्च किया। हमें यह तस्वीर (आईक्यू पायरेट) नामक एक फेसबुक अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 7 अक्टूबर 2022 को शेयर किया गया है। मौजूद जानकारी के मुताबिक, “यह तस्वीर एक कुर्दिश एस्ट्रोफोटोग्राफर ने कैप्चर की है। फिलहाल यह तस्वीर इंटरनेट पर धूम मचा रही है।” प्राप्त जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर संबंधित कीवर्ड्स के जरिए सर्च करना शुरू किया। हमें वायरल तस्वीर एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में मिली। रिपोर्ट को 7 अक्टूबर 20022 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर कुर्दिश एस्ट्रोफोटोग्राफर दारया कावा की है। रिपोर्ट में मौजूद उनके कोट के मुताबिक, दारया कावा ने पहले कैनन EOS 1200D के साथ सेलेस्ट्रॉन नेक्सस्टार 8SE का इस्तेमाल कर पहले चंद्रमा की कई तस्वीरों को कैमरे में कैद किया। फिर सॉफ्टवेयर की मदद से कई तस्वीरों को एडिट कर इस तस्वीर को तैयार किया। न्यूज वीक ने भी इस खबर को प्रकाशित किया है। पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने दारया कावा के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालना शुरू किया। हमें वायरल तस्वीर दारया कावा के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर मिली। तस्वीर को 21 नवंबर 2021 को शेयर किया था। अधिक जानकारी के लिए हमने Darya Kawa (दारया कावा) से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया, “वायरल दावा गलत है। मैं एक एस्ट्रोफोटोग्राफर हूं। वायरल तस्वीर करीब तीन साल पुरानी है। मैंने सेलेस्ट्रॉन नेक्सस्टार 8SE (टेलीस्कोप) और कैनन EOS 1200D (कैमरा) का इस्तेमाल कर चंद्रमा की कई तस्वीरों को खींचा था। फिर मैंने सभी तस्वीरों को सॉफ्टवेयर की मदद से एडिट कर इस तस्वीर को तैयार किया था।” अंत में हमने फोटो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि यूजर को 14 हजार लोग फॉलो करते हैं। प्रोफाइल पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, यूजर राजस्थान का रहने वाला है। निष्कर्ष : विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। यह तस्वीर असली नहीं, बल्कि डिजिटली तैयार किया गया है। इस तस्वीर को कुर्दिश एस्ट्रोफोटोग्राफर दारया कावा ने कई तस्वीरों की मदद से डिजिटली तैयार किया है, जिसे अब असली समझकर यूजर्स गलत दावों के साथ शेयर कर रहे हैं। - Claim Review : चंद्रयान-3 ने भेजी चंद्रमा की तस्वीर। - Claimed By : फेसबुक यूजर फॉरेस्ट टी मीडिया - Fact Check : झूठ पूरा सच जानें... किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं...
schema:mentions
schema:reviewRating
schema:author
schema:datePublished
schema:inLanguage
  • English
schema:itemReviewed
Faceted Search & Find service v1.16.123 as of May 22 2025


Alternative Linked Data Documents: ODE     Content Formats:   [cxml] [csv]     RDF   [text] [turtle] [ld+json] [rdf+json] [rdf+xml]     ODATA   [atom+xml] [odata+json]     Microdata   [microdata+json] [html]    About   
This material is Open Knowledge   W3C Semantic Web Technology [RDF Data]
OpenLink Virtuoso version 07.20.3241 as of May 22 2025, on Linux (x86_64-pc-linux-musl), Single-Server Edition (126 GB total memory, 8 GB memory in use)
Data on this page belongs to its respective rights holders.
Virtuoso Faceted Browser Copyright © 2009-2026 OpenLink Software